Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » बीकानेर इसीबी की अशैक्षणिक कार्मिक यूनियन को मिला भारतीय मजदूर संघ का साथ ,अब संघर्ष को मिलेगी धार

बीकानेर इसीबी की अशैक्षणिक कार्मिक यूनियन को मिला भारतीय मजदूर संघ का साथ ,अब संघर्ष को मिलेगी धार

अबतक इंडिया न्यूज 10 नवंबर बीकानेर । वर्तमान में अभियांत्रिकी महाविद्यालय बीकानेर में अशैक्षणिक कार्मिकों की यूनियन का गठन किया गया है जिसकी संबंद्धता भारतीय मजदूर संघ के द्वारा प्रदान की गई है । आज दिनांक 10 नवंबर 2025 को भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष  गौरी शंकर व्यास , विभाग के संगठन मंत्री दीपक चतुर्वेदी   एव  जिला उपाध्यक्ष जय किसन पुरोहित महाविद्यालय परिसर में  पहुंचे और भारतीय मजदूर संघ से जुड़े सभी कर्मचारी और महाविद्यालय में नवगठित ईसीबी अशैक्षणिक कर्मचारी संघ के पदाधिकारी से वार्ता कर उन्हें भारतीय मजदूर संघ के रीति नीति से अवगत कराया ।  कार्मिकों को विश्वास दिलाया कि भारतीय मजदूर संघ आपकी हर तकलीफ में आपके साथ खड़ा रहेगा । साथ ही कार्मिकों को नियमानुसार मिलने वाले सभी सरकारी लाभ दिलाने का विश्वास दिलाया।
तत्पश्चात भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ईसीबी संगठन के पदाधिकारी महाविद्यालय प्राचार्य से मिले और उनके बकाया पीएफ राशि का भुगतान करने हेतु ज्ञापन दिया। जिसमें महाविद्यालय प्राचार्य द्वारा विश्वास दिलाया गया की महाविद्यालय के बजट को ध्यान में रखते हुए जल्द ही  बकाया पीएफ राशि का भुगतान किया जाएगा।
आज के इस कार्यक्रम में ईसीबी के अध्यक्ष संतोष पुरोहित, महामंत्री दिनेश पारीक, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र जाखड़, भामस  के चेतन पंवर, रवि शंकर जोशी, अरविंद पुरोहित, नरेंद्र व्यास, रामकिशन चौधरी, बबलेश चांवरिया, किसन सरस्वा, परमेंद्र झिंझा ,सत्यनारायण, धर्मा राम , रेना आचार्य , मनोज, बधु देवी आदि  कार्मिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देशनोक नगरपालिका चुनाव

‘विकास और सुशासन के लिए भाजपा को मिलेगा ऐतिहासिक जनादेश’: विधायक अंशुमान सिंह भाटी 11 सितंबर को देशनोक नगरपालिका चुनाव का मतदान; भाजपा ने वार्ड और बूथ स्तर पर कसी कमर कोलायत विधायक ने देशनोक के मतदाताओं से निर्भीक एवं शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की

देशनोक की जनता ने बदलाव की इबारत लिख दी है, भाजपा के पक्ष में बढ़ रहा जनविश्वास : भाटी, अंतिम चरण में भाजपा का सघन जनसंपर्क अभियान, घर-घर पहुंचकर मांगा जनादेश; विकास, सुशासन और जवाबदेह नगरपालिका का मुद्दा रहा केंद्र में