Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » बीकानेर जिला उद्योग संघ चुनाव: डी.पी. पच्चीसिया 240 वोटों से विजयी, पूरा पैनल जीता

बीकानेर जिला उद्योग संघ चुनाव: डी.पी. पच्चीसिया 240 वोटों से विजयी, पूरा पैनल जीता

अबतक इंडिया न्यूज 20 मार्च बीकानेर। बीकानेर जिला उद्योग संघ के शुक्रवार को हुए चुनाव में डी.पी. पच्चीसिया ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुशील थिरानी को 240 मतों से पराजित किया। इस चुनाव में पच्चीसिया के पूरे पैनल ने जीत हासिल की, जिससे उनके नेतृत्व पर व्यापारियों का मजबूत विश्वास एक बार फिर सामने आया।

उपाध्यक्ष पद पर अशोक सुराणा और नरेश मित्तल विजयी रहे। इसके साथ ही कार्यकारिणी सदस्य के रूप में वीरेन्द्र किराडू, अरविन्द चौधरी, अशोक गहलोत, दिलीप रंगा, किशनलाल बोथरा, निर्मल पारख, पारस डागा, राजाराम सारड़ा, शिवरतन पुरोहित, श्याम सुंदर सोनी, सुरेन्द्र बांठिया, विजय जैन और विमल चोरडिया ने भी जीत दर्ज की।

सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक हुए मतदान में कुल 701 मतदाताओं में से 676 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों ने जोरदार जश्न मनाया।

जीत के बाद डी.पी. पच्चीसिया ने इसे व्यापारियों के विश्वास की जीत बताते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। चुनाव अधिकारी एडवोकेट अजय पुरोहित ने सभी विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए।

पूरे दिन चर्चा, परिणाम का रहा इंतजार

चुनाव को लेकर पूरे शहर में दिनभर उत्साह और चर्चा का माहौल रहा। व्यापारी वर्ग सहित आमजन की नजरें परिणामों पर टिकी रहीं और हर किसी में परिणाम जानने की उत्सुकता दिखाई दी।

2007 से लगातार अध्यक्ष

गौरतलब है कि डी.पी. पच्चीसिया वर्ष 2007 से लगातार अध्यक्ष पद पर काबिज हैं। उन्होंने 2007 में पहली बार जीत दर्ज की, इसके बाद 2011 में पुनः अध्यक्ष बने। वर्ष 2016 और 2021 में वे निर्विरोध चुने गए, जबकि 2026 में फिर से चुनाव जीतकर अध्यक्ष बने हैं।

वोटों का विवरण

चुनाव अधिकारी के अनुसार:

अध्यक्ष पद: डी.पी. पच्चीसिया – 456 वोट, सुशील थिरानी – 216 वोट

उपाध्यक्ष: अशोक सुराणा – 429 वोट, नरेश मित्तल – 389 वोट

अन्य प्रत्याशी: विनोद गोयल – 234 वोट, विनोद बाफना – 210 वोट

कार्यकारिणी सदस्य (14 पद):

पारस डागा – 457

निर्मल पारख – 438

विमल चोरडिया – 432

किशनलाल बोथरा – 431

राजाराम सारड़ा – 423

सुरेन्द्र बांठिया – 423

दिलीप रंगा – 408

मनोज चांडक – 407

अशोक गहलोत – 400

शिवरतन पुरोहित – 391

विजय जैन – 389

वीरेन्द्र किराडू – 384

इस जीत के साथ डी.पी. पच्चीसिया ने एक बार फिर उद्योग संघ में अपनी मजबूत पकड़ साबित कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *