अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 21 मार्च । शनिवार देर रात भाजपा प्रदेश महामंत्री व बीकानेर भाजपा संभाग प्रभारी मिथिलेश गौतम ने देशनोक पहुंचकर मां करणी के दर्शन किए।गौतम ने विशेष पूजा -अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की मंगल कामना की।
देशनोक पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने देशनोक भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष पंकज देपवात के नेतृत्व में गौतम का स्वागत किया।इस अवसर पर विक्रम सिंह,मनोज दान,अरविंद,मुकेश सेवग,स्वरूप, प्रदीप सेवग, संजय ओझा, आवड़ दान, भरत दान,रवि सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।









