Home » राजस्थान » करणी भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी: विधायक भाटी के विशेष निर्देश पर देशनोक की मुख्य मार्ग का होगा कायाकल्प, 80 लाख की लागत से मॉडल सड़क का कार्य शुरू

करणी भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी: विधायक भाटी के विशेष निर्देश पर देशनोक की मुख्य मार्ग का होगा कायाकल्प, 80 लाख की लागत से मॉडल सड़क का कार्य शुरू

80 लाख की लागत से मॉडल सड़क का कार्य शुरू

अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 17 अगस्त । पिछले 5 वर्षों से कीचड़ और दलदल की समस्या से जूझ रहे देशनोक के मुख्य मार्ग के दिन अब बदलने वाले हैं। मानुज देपावत सर्किल से तेमड़ाराय मंदिर तक जाने वाली सड़क का जल्द ही कायाकल्प किया जाएगा।सोमवार को विधायक अंशुमान सिंह भाटी के विशेष निर्देश पर  देशनोक नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी (EO) रवींद्र सिंह ने इस महत्वाकांक्षी सड़क निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया।

 80 लाख की लागत से मॉडल सड़क का कार्य शुरू
80 लाख की लागत से मॉडल सड़क का कार्य शुरू

80 लाख की लागत से चमकेगा मार्ग

कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी के विशेष निर्देश पर लगभग 80 लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाली इस सीसी सड़क को बेहद आकर्षक रूप दिया जाएगा। योजना के तहत:

  • रंगीन पेवर ब्लॉक: सड़क के दोनों ओर फुटपाथ पर रंगीन पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे।
  • रोशनी व हरियाली: सड़क के दोनों किनारों पर आधुनिक रोड लाइटें और पौधे लगाकर मार्ग को सुंदर और हरा-भरा बनाया जाएगा।

लाखों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा है मामला

शुभारंभ के दौरान अधिशाषी अधिकारी रवींद्र सिंह ने बताया कि यह महज एक सड़क नहीं है, बल्कि यह प्रसिद्ध श्री करणी माता मंदिर और तेमड़ाराय मंदिर को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। इस सड़क से देश-दुनिया से आने वाले लाखों करणी भक्तों की आस्था जुड़ी हुई है।

इस कार्य के शुरू होने से स्थानीय नागरिकों और करणी माता के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं में भारी उत्साह और खुशी का माहौल है।

“सड़क की गुणवत्ता के साथ किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निर्माण कार्य को पूरी गुणवत्ता और तय समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों को पिछले कई सालों से हो रही परेशानी से मुक्ति मिल सके।” — रवींद्र सिंह (अधिशाषी अधिकारी, देशनोक नगर पालिका)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *