Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » बंजारा को मिली फिर से जिला मुख्य नर्सिंग अधीक्षक पद की जिम्मेदारी

बंजारा को मिली फिर से जिला मुख्य नर्सिंग अधीक्षक पद की जिम्मेदारी

अबतक इंडिया न्यूज 1 दिसंबर बीकानेर। पीबीएम चिकित्सालय में सीताराम बंजारा को फिर से जिला मुख्य नर्सिंग अधीक्षक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पूर्व इस पद पर सीमा कुमारी थी जो नवम्बर माह में राजकीय सेवा से सेवानिवृत हो चुकी है। सीताराम बंजारा बीकानेर में वरिष्ठता सूची में भी सबसे सीनियर है और इनकी कार्यशैली काफी प्रभावी रही है। चिकित्सालय के सभी चिकित्सकों एवं वरिष्ठ नर्सिंग आफिसरों व नर्सिंग ऑफिसरों के साथ आपका गहरा जुड़ाव रहा है। पीबीएम अधीक्षक बीसी घीया ने शनिवार को इनकी नियुक्ति जिला मुख्य नर्सिंग अधीक्षक पद पर करने हेतु आदेश जारी किए। चिकित्सालय के नर्सिंग संगठनों ने सीताराम बंजारा का माल्यार्पण कर और मुंह मीठा करवा कर स्वागत किया। सम्मान करने वालों में सुरेश कुमार चौधरी, शैलैन्द गहलोत, पवन शर्मा, राजेंद्र बेनीवाल, श्रवण पंकज सिंघल, कांतिलाल बिनावरा, नर्सिंग अध्यक्ष रविन्द्र विश्नोई, राकेश बिस्सा, कुलदीप सिहाग, सुनील शर्मा, शाजी भारद्वाज, सरोज रावत, सुरेश सिंह कोठारी, दिनेश कडेला, देवेन्द्र तोमर, समाजसेवी नंदकिशोर कोठारी सहित चिकित्सालय के विभिन्न ब्लाक के नर्सिंग आफिसरों ने स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *