अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर 31 दिसम्बर । श्री कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बीठनोक को नवीन पंचायत समिति के रूप में गठित करने का निर्णय क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी कदम है। यह निर्णय ग्रामीण प्रशासन को मजबूत करने के साथ-साथ जनकल्याणकारी योजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन को सुनिश्चित करेगा।
विधायक भाटी ने बताया कि नव सृजित बीठनोक पंचायत समिति में निम्नलिखित 18 गाँव सम्मिलित किए गए हैं बीठनोक, गिरीजासर, राणासर, गोविंदसर, गडियाला, मंडाल चारदान, शिंभू का भूर्ज, देवड़ों की ढाणी, पेथड़ों की ढाणी, करणपुरा, अंगनेऊ, चक माधोगढ़, हिराई की ढाणी, नोखड़ा, ग्रांधी, नगरासर, आरडी-860 एवं कोलासर पश्चिम।
विधायक भाटी ने कहा कि पंचायत समिति गठन से इन गांवों के ग्रामीणों को अब विकास कार्यों, प्रशासनिक सेवाओं एवं योजनाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, स्वच्छता, रोजगार एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध रूप से मिलेगा।
विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा , राज्य सरकार एवं पंचायती राज विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह फैसला बीठनोक क्षेत्र को विकास का नया केंद्र बनाएगा और ग्रामीण लोकतंत्र को सशक्त करेगा।








