Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » भाजपा सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर बीकानेर संभाग कार्यालय में प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित,सरकार की उपलब्धियों पर रहा फोकस

भाजपा सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर बीकानेर संभाग कार्यालय में प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित,सरकार की उपलब्धियों पर रहा फोकस

अबतक इंडिया न्यूज 13 नवंबर बीकानेर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य एवं सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी संभाग कार्यालय, बीकानेर में प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन को मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल बिश्नोई ने संबोधित किया।

इस अवसर पर नव-नियुक्त देहात संगठन प्रभारी बलबीर बिश्नोई, सह प्रभारी अशोक नागपाल एवं शहर प्रभारी ओम सारस्वत का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।कार्यक्रम को देहात ज़िलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत एवं विश्वकर्मा कौशल बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भी संबोधित किया।वक्ताओं ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी । साथ ही कार्यकर्तों से सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने का आह्वान किया ।

 

मुख्य वक्ता के रूप में सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल बिश्नोई ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकार ने बीते दो वर्षों में सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। किसान, युवा, महिला एवं गरीब कल्याण से जुड़ी योजनाओं से आमजन के जीवन स्तर में सुधार आया है।

बीकानेर भाजपा देहात ज़िलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि राज्य सरकार की उपलब्धियाँ गांव-गांव तक स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में व्यापक सुधार हुआ है। श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि सरकार ने क्षेत्रीय विकास को नई दिशा दी है। बुनियादी ढांचे के साथ सामाजिक सरोकारों को भी मजबूती मिली है।

देहात संगठन प्रभारी बलबीर बिश्नोई ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं और संगठन व सरकार के समन्वय से जनहित के कार्य निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।

कार्यक्रम में अशोक नागपाल,सत्यप्रकाश आचार्य, महावीर चारण, सुरेन्द्र शेखावत, कुंभाराम सिद्ध, महेश व्यास, चेयरमैन मानमल शर्मा, ज़िला महामंत्री दिलीप सिंह, तोलाराम कुकणा, सोशल मीडिया संभाग संयोजक कोजूराम सारस्वत, आईटी सैल संभाग संयोजक चैन सिंह राजपुरोहित, ईमीलाल नैण, हेमनाथ जाखड़, भवानी पाईवाल, भंवरलाल जांगीड सहित ज़िला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं मोर्चा पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *