Home » धर्म » दादी मां सती मंदिर में सवा बारह मण लापसी का भोग लगाकर मांगी सुख-समृद्धि की मन्नत

दादी मां सती मंदिर में सवा बारह मण लापसी का भोग लगाकर मांगी सुख-समृद्धि की मन्नत

अबतक इंडिया न्यूज 10 अगस्त पलाना। निकटवर्ती गांव स्थित दादी मां सती मंदिर में सोमवार को ग्रामीणों के जन सहयोग से वार्षिक प्रसाद का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने सवा बारह मण लापसी बनाकर दादी मां सती को भोग लगाया और गांव में सुख-शांति तथा खुशहाली की मन्नत मांगी।

धार्मिक कार्यक्रम के दौरान महिलाओं द्वारा मंगल गीत (छावलियां) और राती जोगा की प्रस्तुतियां दी गईं। मंदिर परिसर में अखंड ज्योत प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना की गई, जिसके बाद संपूर्ण गांव में महाप्रसाद का वितरण हुआ।

ग्रामीणों ने बताया कि दादी मां सती के प्रति पूरा गांव अगाध श्रद्धा और आस्था रखता है। मान्यता है कि जब भी गांव पर कोई संकट, आपदा या परेशानी आती है, तो दादी मां के दरबार में अरदास लगाने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। मानसून के दौरान बारिश न होने या कम होने पर भी जब ग्रामीण यहां मन्नत मांगते हैं, तो माता की कृपा से अच्छी वर्षा होती है।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *