अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 8 मई । देशनोक राजकीय महाविद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए स्नातक बीए,बीएससी व बीकॉम प्रथम सेमेस्टर के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है।नोडल प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र कुमार पुरोहित ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी उच्च एवं तकनीकी शिक्षा पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।15 मई तक विद्यार्थी आवेदन कर सकते है ।
ऑनलाइन आवेदनों की सत्यापन की अंतिम तिथि 19 मई हैं। 20 मई को अंतिम वरीयता एवं प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन होगा।सूची में शामिल विद्यार्थियों को 25 मई तक दस्तावेजों का सत्यापन करवाकर शुल्क जमा करवाना होगा। प्रथम प्रवेशित सूची 27 मई को और विषय आवंटन 29 मई को किया जायेगा। महाविद्यालय में कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के विभिन्न विषय मे प्रवेश की सुविधा उपलब्ध हैं।
नोडल प्रवेश अधिकारी डॉ. शर्मिला पुनिया व प्रभारी डॉ. एम डी शर्मा ने बताया कि आवेदन हेतु एसएसओ आईडी,जन आधार,आधार कार्ड,APAAR आईडी ,10 वीं व 12 वीं की अंक तालिका,जाति/ईएसडब्ल्यू प्रमाण पत्र व बैंक खाते का विवरण आवश्यक हैं।विद्यार्थी फॉर्म में अपना मोबाइल नंबर,ईमेल व बैंक खाता आवश्यक रूप से भरे।ओबीसी प्रमाण पत्र 1 मई 2025 से अधिक पुराना नहीं होना चाहिए।
महाविद्यालय में नशा मुक्ति(नई किरण ),रानी लक्ष्मी बाई केंद्र(आत्मरक्षा) जैसे अभियानों के साथ -साथ मुख्यमंत्री छात्रवृति ,देवनारायण व कालीबाई भील स्कूटी योजना सहित विभिन्न स्कोलरशिप का लाभ भी दिया जा रहा हैं।










