Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » बीकानेर में होगी दो दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन लीग , पोस्टर का हुआ विमोचन

बीकानेर में होगी दो दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन लीग , पोस्टर का हुआ विमोचन

अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर, 13 जनवरी। मास्टर आजाद फाउण्डेशन द्वारा 17 और 18 जनवरी को जवाहर नगर स्थित एलएम स्पोर्ट्स काम्पलेक्स में जिला स्तरीय बैडमिंटन लीग आयोजित की जाएगी। मंगलवार को जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. हरिशंकर आचार्य ने इसके पोस्टर का विमोचन किया।

पोस्टर का विमोचन करते हुए जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. हरिशंकर आचार्य
पोस्टर का विमोचन करते हुए जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. हरिशंकर आचार्य

उन्होंने कहा कि बीकानेर में खेलों की समृद्ध परम्परा है। ऐसे आयोजनों से नए खिलाड़ियों को अवसर प्राप्त होंगे। आयोजन प्रभारी वरुण आचार्य ने बताया कि प्रतियोगिता विभिन्न वर्गों में खेली जाएगी। इसके लिए 16 जनवरी तक कॉम्प्लेक्स में पंजीकरण करवाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि फाउण्डेशन द्वारा आगामी दिनों में क्रिकेट सहित अन्य खेलों की स्वर्धाएं भी आयोजित की जाएंगी। इस दौरान अनिकेत बिस्सा और युवराज व्यास भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देशनोक नगरपालिका चुनाव

‘विकास और सुशासन के लिए भाजपा को मिलेगा ऐतिहासिक जनादेश’: विधायक अंशुमान सिंह भाटी 11 सितंबर को देशनोक नगरपालिका चुनाव का मतदान; भाजपा ने वार्ड और बूथ स्तर पर कसी कमर कोलायत विधायक ने देशनोक के मतदाताओं से निर्भीक एवं शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की

देशनोक की जनता ने बदलाव की इबारत लिख दी है, भाजपा के पक्ष में बढ़ रहा जनविश्वास : भाटी, अंतिम चरण में भाजपा का सघन जनसंपर्क अभियान, घर-घर पहुंचकर मांगा जनादेश; विकास, सुशासन और जवाबदेह नगरपालिका का मुद्दा रहा केंद्र में