अबतक इंडिया न्यूज 29 दिसंबर । आंध्र प्रदेश के यलमंचिली में रविवार देर रात एक बड़ा रेल हादसा हो गया है. जानकारी के मुताबिक टाटा-एर्नाकुलम एक्सप्रेस ट्रेन (18189) में आग लग गई है. इस हादसे में एक शख्स की मौत की खबर है. आग लगते ही ट्रेन में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. लोको पायलट ने आग की सूचना मिलते ही ट्रेन को रोक दिया. इसके बाद रेलवे और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू करवाया. बता दें, ट्रेन झारखंड की स्टील नगरी टाटा से केरल के एर्नाकुलम जा रही थी कि आंध्र प्रदेश में हादसे का शिकार हो गई.
Anakapalli, Andhra Pradesh | A fire broke out in two coaches of the Tata Ernakulam Express near Elamanchili, Anakapalli, early today. The loco pilot halted the train immediately and enabled mass evacuation. One coach caught fire in the accident: Railway PRO
— ANI (@ANI) December 29, 2025
जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक टाटा-एर्नाकुलम एक्सप्रेस विशाखापट्टनम के दुव्वाडा से होकर एर्नाकुलम जा रही थी, तब पैंट्री कार के पास वाले दो कोच बी-1 और एम-2 में आग लग गई. समय रहते सभी यात्रियों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया. ट्रेन के दोनों कोच बुरी तरह से जलकर खाक हो गए. हादसे की जानकारी मिलते ही राहत कार्य शुरु किए गए. आग को देखकर घबराए यात्री कोच से उतरकर स्टेशन की तरफ भागने लगे. चारों तरफ धुआं ही धुंआ फैल गया. ट्रेन चार घंटे की देरी से अनकापल्ली पहुंची.
#WATCH | Andhra Pradesh: One passenger died in the fire incident in two coaches of the Tata-Ernakulam Express near Elamanchili, Anakapalli, earlier today.
Visuals from Elamanchili Railway Station pic.twitter.com/E8L4a7Ef8P
— ANI (@ANI) December 29, 2025
वहीं, इस हादसे पर अनकापल्ली के SP तुहिन सिन्हा ने बताया कि आग पर काबू पाने में करीब दो घंटे लगे. दोनों डिब्बों में यात्रियों का सारा सामान पूरी तरह जल गया था. रेलवे के सीनियर अधिकारी स्टेशन पहुंचे और हालात का जायजा लिया. एंबुलेंस मौके पर भेजी गईं. रेल अधिकारियों ने बताया कि उन्हें रात करीब 12:45 बजे मिली. अधिकारी ने आगे बताया कि जब टाटा-एर्नाकुलम एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगी, तो एक कोच में 82 और दूसरे में 76 यात्री सवार थे.
सुबह 3:30 बजे के बाद टाटा-एर्नाकुलम एक्सप्रेस ट्रेन के दो डैमेज कोच को अलग कर दिया गया. इसके बाद क्षतिग्रस्त कोच में बैठे यात्रियों को उनको सुरक्षित आगे भेज दिया गया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारण का पता लगाने के लिए दो फोरेंसिक टीमें काम कर रही हैं. घटनास्थल पर मौजूद एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि आग बेहद भीषण थी. वहीं, हताहतों की सटीक जानकारी जुटाई जा रही है.
एक की मौत
इस हादसे में, B1 कोच में एक व्यक्ति के जिंदा जलने की खबर है. मृतक की पहचान विशाखापत्तनम के रहने वाले चंद्रशेखर सुंदर (70) के तौर पर हुई. इस बीच, दोनों डिब्बों से 157 यात्रियों को तीन APSRTC बसों में समरलाकोटा स्टेशन भेजा गया, जहां से उन्हें बताया गया कि उन्हें दूसरी ट्रेन से भेजा जाएगा.








