अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 9 दिसंबर । बीते रविवार को देशनोक थाना क्षेत्र के गाँव बरसिंहसर में डिग्गी मे डूबने से एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों मे मौत हो गई । देशनोक पुलिस के अनुसार सोमवार को बीकानेर पीबीएम मे मृतक विवाहिता भारती पत्नी राकेश मेघवाल 21 वर्ष निवासी बरसिंहसर के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया । विवाह अवधि सात वर्ष से कम होने के कारण प्रकरण की जांच बीकानेर एसडीएम करेंगे ।









