Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » विवाहिता ने फंदे से झूलकर दी जान, देशनोक थाने में मामला दर्ज,बीकानेर एसडीएम आईएएस महिमा करेगी जांच

विवाहिता ने फंदे से झूलकर दी जान, देशनोक थाने में मामला दर्ज,बीकानेर एसडीएम आईएएस महिमा करेगी जांच

अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 7 जनवरी । पलाना रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित क्वाटर में विवाहिता ने फंदे पर झूलकर सुसाइड कर लिया।सूचना पर देशनोक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतका के शव को देशनोक सीएचसी ले आए।देशनोक सीएचसी में बीकानेर एसडीएम आईएएस महिमा कसाना, देशनोक पुलिस व परिजनों की मौजूदगी मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया।मृतका के भाई विष्णु निवासी मथुरापुर जिला सवाईमाधोपुर की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया हैं। विष्णु की रिपोर्ट के अनुसार 19 अप्रैल 2024 को उसकी बहन बीना की शादी लोकेश पुत्र शंकरलाल मीणा निवासी मोकपुरा जिला टोंक के साथ हुई थी।6 जनवरी की शाम को उसकी बहन की सुसाइड की सूचना मिली।दर्ज मामले की जांच बीकानेर एसडीएम आईएएस महिमा कसाना द्वारा की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *