अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 29 दिसंबर । रविवार रात को करीब 1 से 3 बजे के बीच अज्ञात चोर गैंग ने देशनोक में अलग-अलग पांच घरों को निशाना बनाया।लेकिन चार घरों में चोरों को कोई खास कुछ हाथ नहीं लगा।पांचवे घर में चोरों के हाथ लाखों रुपए की ज्वैलरी लग गई।चोरी की वारदात को अंजाम देकर चोर फरार हो गए।देशनोक पुलिस की विशेष टीम मुस्तैदी के साथ चोरों को ट्रेस करने में जुटी हैं।एसएचओ सुमन शेखावत मय जाप्ता मौका स्थलों निरीक्षण किया।मौके पर ही एफएसएल टीम,डॉग स्क्वाड को बुलाकर हर एंगल से बारीकी के साथ चोरी स्थल का एक-एक पहलू का निरीक्षण किया।नोखा सीओ ने भी देशनोक पहुंचकर चोरी की वारदातों की अपडेट ली।
देशनोक एसएचओ सीआई सुमन शेखावत से मिली जानकारी के अनुसार राठी कुआं स्थित लक्षमण पुत्र प्रभुराम सुथार के घर से चोरों ने लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवर चुराए हैं।जेवर के साथ कीमती घरेलू सामान भी चोरी हुआ।घटना रविवार रात करीब 1 से 3 बजे के बीच की बताई जा रही हैं।चोरी वाले घर में दो महिलाएं (देवरानी-जेठानी) थी जिनके कमरे को चोरों ने बाहर से बंद कर दिया।घर के दो कमरों के ताले तोड़ कर चोरी को अंजाम दिया। सुबह चार बजे जब महिलाएं नींद से जागी तब कमरा बाहर से बंद होने का पता चला तब परिजनों को फोन पर सूचना दी।फिर पुलिस को सूचना दी गई।
देशनोक पुलिस का दावा हैं कि चोरी की पूरी वारदात का जल्द ही खुलासा किया जायेगा।








