अबतक इंडिया न्यूज़ देशनोक 1जनवरी।श्रीडूंगरगढ़ से देशनोक आ रही कार देशनोक -गीगासर रोड़ पर अनियंत्रित हो कार पलट गई. कार चालक को गंभीर चोटे आई हैं.

गंभीर अवस्था में कार चालक भैरू लाल निवासी बिग्गा को स्थानीय युवक भागीदान ने देशनोक सीएचसी पहुँचाया जहां से बीकानेर ट्रोमा सेंटर रेफर कर दिया गया. बताया जा रहा हैं नए साल के पहले दिन अपने मित्रों के साथ करणी माता के दर्शन हेतू देशनोक आ रहे थे.








