जोधपुर: रामदेवरा दर्शन कर लौट रहे गुजरात के श्रद्धालुओं की बस और डंपर में केरू के पास मंगलवार दोपहर भिड़ंत हो गई. इसमें चार लोगों की मौत हो गई. एक दर्जन से ज्यादा घायल हो गए, जिनको एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश पासवान, कलेक्टर गौरव अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल भी अस्पताल पहुंचे.
पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश पासवान ने बताया कि राजीव गांधी थाना क्षेत्र में डंपर और बस की भिड़ंत हुई. मौके पर दो लोगों की मौत हो गई. घायलों का इलाज चल रहा है. एमडीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित ने बताया कि दो लोग अस्पताल लाए जाने तक दम तोड़ चुके थे. दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई. इनमें एक की पहचान नहीं हुई है. एक दर्जन से ज्यादा घायलों में कुछ बच्चे भी हैं.
20 लोग प्रभावित
बस के सामने एक जगह कंकरी पड़ी थी, जिससे बचने के लिए चालक ने मोड़ा तो डंपर ने टक्कर मार दी. हादसे में बीस लोग प्रभावित हुए. इनमें चार जनों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि बस में सवार 50 से ज्यादा सवारियां गुजरात के मोडासा सहित आसपास के इलाकों की हैं. इनमें रावल वीनू भाई, सुरेश, जयेश और एक अन्य की मौत हो गईं. अस्पताल अधीक्षक डॉ. राजपुरोहित ने बताया कि घायलों के कई तरह की इंजरी हैं. ज्यादातर के आर्थोपेडिक इंजरी हैं.
घायलों की सूची
- बकु गाई (45) पुत्र कालु गाई, निवासी- खीवाडा, जिला- साबरकांठा
- हरलाल पुत्र (25) वीरगाई, निवासी -खुडकना, जिला- साबरकांठा
- केशर हरी (36) पुत्र ईसा गाई, निवासी- मोरवा, जिला- अरावली
- रावल विनय (50) पुत्र पिरगाई, निवासी- 158 जगाण, बयानील, साबरकांठा
- मुखेश (38) पुत्र बदुगाई, निवासी- रामगढ़, जिला- अरावली
- उषा (36) पुत्र लोमगाई, निवासी – अरावली
- सीता (30) पत्नी दीपक गाई, जाति-राठौड़, निवासी- रामगढ़, जिला-अरावली
- कुमा (49) पत्नी दिनु गाई, जाति- राठौड़, निवासी- बायनिल, जिला- अरावली
- नरेश गाई (34) पुत्र नत्थी, जाति- कापडी, निवासी – धूप, जिला – अरावली
- कानगाई (62) पुत्र पिनगाई, जाति- खलासा, निवासी- रामगढ़, जिला- अरावली
- मनी बाई (60) पत्नी जयन गाई, जाति- राठौड़, निवासी- रामगढ़, जिला- अरावली
- मनीलाल (40) पुत्र अम्बा गाई, जाति- राठौड़, निवासी- धूप, जिला- अरावली
- वेनला बाई (40) पत्नी हनु गाई, जाति- राठौड़, निवासी- रामगढ़, जिला- अरावली
- रामबाई (52) पुत्र जाम्भाई, जाति- राठौड़, निवासी- रामगढ़, जिला- अरावली
- दिनु गाई- गोधरा
- इन्द्रा- गोधरा
- गीता (06) पुत्री मनी गाई, जाति- राठौड़, निवासी- धूप, जिला- अरावली
- वना (44) पुत्री नटु गाई, जाति- राठौड़, निवासी- धूप, जिला- अरावली
- पवन (5) पुत्री रूडे गाई, जाति- राठौड़, निवासी- धूप, जिला- अरावली
- कोकिला (60) पत्नी रूडे गाई, जाति- राठौड़, निवासी- धूप, जिला- अरावली
- प्रवीण मंगल (48) पुत्र धनराज, जाति प्रजापत, निवासी 1st B रोड सरदार, हाल अध्यापक मुंडो की ढाणी (बाइक सवार घायल)
हादसे के बाद हाईवे पर लगा लंबा जाम
घायलों में 6 महिलाएं, 3 बच्चे और 11 पुरुष हैं, मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती हैं. एक्सीडेंट की सूचना मिलने के बाद में मथुरादास माथुर अस्पताल अधीक्षक विकास राजपुरोहित और तमाम सीनियर डॉक्टर भी अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने गंभीर घायलों की देखभाल की. वहीं घटना की सूचना मिलने पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल और कई भाजपा कार्यकर्ता मथुरादास माथुर अस्पताल पहुंचे. ट्रक और बस की दुर्घटना के बाद दोनों तरफ करीब तीन-तीन किलोमीटर का जाम लग गया था. एडीसीपी रोशन मीणा एडीसीपी रविंद्र बोथरा और अन्य पुलिस कर्मियों ने मिलकर जाम को खुलवाया.








