Home » राजनीति » पंचायती राज चुनाव की आरक्षण लॉटरी तय, 23 और 24 सितंबर को अलग-अलग स्तर पर निकाली जाएगी आरक्षण लॉटरी

पंचायती राज चुनाव की आरक्षण लॉटरी तय, 23 और 24 सितंबर को अलग-अलग स्तर पर निकाली जाएगी आरक्षण लॉटरी

राजस्थान पंचायतीराज चुनाव
अबतक इंडिया न्यूज 17 सितंबर । राजस्थान में पंचायतीराज संस्थाओं के आगामी चुनावों को लेकर आरक्षण लॉटरी की तारीख तय कर दी गई है. पंचायतीराज विभाग के निर्देशों के अनुसार 23 और 24 सितंबर को अलग-अलग स्तर पर आरक्षण लॉटरी निकाली जाएगी. 23 सितंबर को जिला स्तर पर लॉटरी होगी, जिसमें जिला परिषद सदस्य, प्रधान और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए आरक्षण तय किया जाएगा. इसके अगले दिन 24 सितंबर को उपखंड स्तर पर लॉटरी निकाली जाएगी. इसमें सरपंच और वार्ड पंच पदों के आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होगी. दो दिनों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पंचायतीराज संस्थाओं में आरक्षित पदों की तस्वीर साफ हो जाएगी. इससे चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे संभावित प्रत्याशियों को भी अपने क्षेत्र की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. विभाग ने संबंधित अधिकारियों को लॉटरी प्रक्रिया के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं. अब संभावित दावेदारों और स्थानीय राजनीतिक कार्यकर्ताओं की नजर 23 और 24 सितंबर को होने वाली आरक्षण लॉटरी पर है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *