अबतक इंडिया न्यूज 15 देशनोक । देशनोक नगरपालिका के अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया का औपचारिक बिगुल बज गया है। रिटर्निंग अधिकारी (नगरपालिका देशनोक एवं उपखण्ड अधिकारी बीकानेर) महिमा कसाना (IAS) ने इस संबंध में आधिकारिक लोक सूचना जारी कर दी है। यह पद सामान्य श्रेणी के लिए आरक्षित रखा गया है।नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ हैं।
जारी सूचना के अनुसार, चुनाव से संबंधित पूरा कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:

नामांकन प्रक्रिया:
अभ्यर्थी या उनके प्रस्तावक 15 सितंबर 2026 के बाद किसी भी कार्यदिवस में सुबह 10:30 बजे से अपराह्न 03:00 बजे के बीच अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। नामांकन पत्र उप-तहसीलदार कार्यालय (कमरा नंबर 2, देशनोक) में रिटर्निंग अधिकारी या सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्री उत्तम चंद भाटी को प्रस्तुत किए जा सकेंगे।16सितंबर अपराह्न तीन बजे तक आवेदन लिए जायेंगे।
*नामांकन पत्रों की जांच
प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच 17 सितंबर 2026 को सुबह 10:30 बजे की जाएगी।
नाम वापसी की अंतिम तिथि:
अभ्यर्थी 18 सितंबर 2026 को शाम 03:00 बजे तक अपना नाम वापस ले सकेंगे।
मतदान की तिथि:
यदि चुनाव की स्थिति बनती है, तो 21 सितंबर 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक नगरपालिका में आयोजित निर्वाचित पार्षदों की बैठक में मतदान कराया जाएगा।












