Home » राजस्थान » देशनोक रेलवे स्टेशन का महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने किया निरीक्षण; करणी माता मंदिर में की पूजा-अर्चना,आमजन से लिया फीडबैक

देशनोक रेलवे स्टेशन का महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने किया निरीक्षण; करणी माता मंदिर में की पूजा-अर्चना,आमजन से लिया फीडबैक

देशनोक रेलवे स्टेशन

अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 12 सितंबर । उत्तर  पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने शुक्रवार को जोधपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले ऐतिहासिक देशनोक रेलवे स्टेशन का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण से पूर्व महाप्रबंधक ने विश्वप्रसिद्ध श्री करणी माता मंदिर में दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने मंडल रेल प्रबंधक (DRM) अनुराग त्रिपाठी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्टेशन की यात्री सुविधाओं तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

अमृत भारत योजना के तहत विकसित सुविधाओं का लिया जायजा

महाप्रबंधक ने ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत पुनर्विकसित देशनोक रेलवे स्टेशन भवन का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रियों की सुगम आवाजाही, नए स्टेशन भवन की व्यवस्थाओं, सर्कुलेटिंग एरिया, आधुनिक प्रतीक्षालय (वेटिंग रूम), बुकिंग विंडो, डॉरमेट्री, आईपीएस रूम, जलाशय और यार्ड का अवलोकन किया। इसके साथ ही उन्होंने दिव्यांगजनों के लिए तैयार विशेष शौचालयों एवं अन्य यात्री-अनुकूल सुविधाओं की गुणवत्ता को परखा। महाप्रबंधक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्टेशन पर साफ-सफाई और यात्री सुविधाओं का स्तर सदैव उच्च बनाए रखा जाए।

गौरतलब है कि अमृत भारत योजना के अंतर्गत आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस स्टेशन भवन का उद्घाटन 22 मई 2025 को हुआ था, जिससे यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएँ मिल रही हैं।

जनप्रतिनिधियों से चर्चा और वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

आमजन से फीडबैक लेते हुए
आमजन से फीडबैक लेते हुए

निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक शर्मा ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी भेंट की और क्षेत्र में रेल सेवाओं के विस्तार व विकास से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा की।

इस दौरान वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक लोकेश कुमार, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर/दूरसंचार अनुपम कुमार, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर श्रीचंद पूनिया, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी रामनिवास, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर जोगेंद्र मीणा और वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर महेंद्र कुमार सहित जोधपुर मंडल के कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देशनोक नगरपालिका चुनाव

‘विकास और सुशासन के लिए भाजपा को मिलेगा ऐतिहासिक जनादेश’: विधायक अंशुमान सिंह भाटी 11 सितंबर को देशनोक नगरपालिका चुनाव का मतदान; भाजपा ने वार्ड और बूथ स्तर पर कसी कमर कोलायत विधायक ने देशनोक के मतदाताओं से निर्भीक एवं शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की

देशनोक की जनता ने बदलाव की इबारत लिख दी है, भाजपा के पक्ष में बढ़ रहा जनविश्वास : भाटी, अंतिम चरण में भाजपा का सघन जनसंपर्क अभियान, घर-घर पहुंचकर मांगा जनादेश; विकास, सुशासन और जवाबदेह नगरपालिका का मुद्दा रहा केंद्र में