Home » राजस्थान » पेयजल योजना और ढांचागत विकास से देशनोक में बदले हालात, ढाई साल में करोडों रुपए की कई योजनाओं को मिली स्वीकृति

पेयजल योजना और ढांचागत विकास से देशनोक में बदले हालात, ढाई साल में करोडों रुपए की  कई योजनाओं को मिली स्वीकृति

अबतक इंडिया न्यूज 2 सितंबर देशनोक । कोलायत विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले देशनोक कस्बे में पिछले ढाई वर्षों के दौरान बुनियादी ढांचे और जन सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया गया है। क्षेत्रीय विधायक अंशुमान सिंह भाटी की अनुशंसा पर राज्य सरकार द्वारा कस्बे में 750 करोड़ रुपये की 24×7 पेयजल परियोजना सहित मंदिर परिक्षेत्र के सौंदर्यकरण और जल निकासी जैसी समस्याओं के समाधान के लिए बजट स्वीकृत किया गया है।

मुख्य मंदिर मार्ग पर लंबे समय से जलभराव और कीचड़ की समस्या से स्थानीय निवासियों व श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी को देखते हुए विधायक निधि कोष से लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत से नाला निर्माण स्वीकृत किया गया। इसके अतिरिक्त, देशनोक स्थित श्री करणी माता मंदिर को तेमड़ा राय मंदिर से जोड़ने के लिए 1 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर है। चुनाव मे ये विकास कार्य जनमानस में जन कसौटी पर कितने कारगर साबित होंगे यह तो जनता जनार्दन ही तय करेगी।

धार्मिक पर्यटन और सौंदर्यकरण पर जोर

विश्व प्रसिद्ध श्री करणी माता मंदिर परिक्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ‘प्रसाद योजना’ के तहत लगभग 28 करोड़ रुपये के विकास कार्य संचालित किए जा रहे हैं। वहीं, राज्य सरकार की ‘पंच गौरव योजना’ के अंतर्गत 5 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट स्वीकृत हुआ है।

750 करोड़ रुपये की 24×7 पेयजल योजना स्वीकृत 

कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जल आपूर्ति को सुचारू बनाने के लिए जल जीवन मिशन के तहत 750 करोड़ रुपये की 24×7 पेयजल आपूर्ति परियोजना को स्वीकृति मिली है, जिसका प्रारंभिक कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

16.96 करोड़ के 66 स्थानीय विकास कार्य स्वीकृत

देशनोक नगरपालिका क्षेत्र में कुल 16.96 करोड़ रुपये (1696.70 लाख) की लागत से 66 विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं:

  • पूर्ण हो चुके कार्य:
  • 242.06 लाख रुपये की लागत वाले 10 कार्य संपन्न हो चुके हैं। इनमें 4.8 किमी सीवर लाइन निर्माण, 800 मीटर सीसी सड़क निर्माण, नाली मरम्मत, स्वच्छ भारत मिशन के तहत कचरा संग्रहण वाहन व संसाधन क्रय और सैनिटरी नैपकिन मशीन स्थापना जैसे कार्य शामिल हैं।
  • प्रगतिरत प्रोजेक्ट्स:
  • 13.66 करोड़ (1366.08 लाख) रुपये के 51 कार्यों पर काम जारी है। इनमें 11 किमी सीसी व लिंक रोड निर्माण (₹7.25 करोड़), 3.5 किमी अतिरिक्त सीवर लाइन (₹1.20 करोड़), गौशाला विकास (₹1.50 करोड़), सामुदायिक भवन (₹1.05 करोड़), स्ट्रीट लाइट व सोलर लाइट (₹1.00 करोड़) और पार्कों का सौंदर्यकरण शामिल हैं।
  • प्रस्तावित कार्य:
  • 88.56 लाख रुपये के 5 अन्य कार्य प्रक्रियाधीन हैं।

इन विकास कार्यों में सीवरेज लाइन चेंबर, भूमिगत ड्रेनेज, रैन बसेरा निर्माण, इंदिरा रसोई भवन, खेल मैदान और गौशालाओं में बाउंड्री वॉल निर्माण जैसे कार्य शामिल हैं, जिनसे स्थानीय नागरिक सुविधाओं में सुधार की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *