Home » राजस्थान » नगरीय चुनाव:मतदान एवं मतगणना के दौरान सूखा दिवस घोषित

नगरीय चुनाव:मतदान एवं मतगणना के दौरान सूखा दिवस घोषित

नगरीय चुनाव

अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर, 01 सितम्बर। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित नगरीय चुनाव कार्यक्रम के दौरान जिले के नगरीय क्षेत्रों में शुष्क दिवस घोषित करने के आदेश जारी किए हैं।

नगरीय निकायों के आम चुनाव के लिए मतदान 9 सितंबर एवं 11 सितंबर को कराया जाना निर्धारित है।
आदेशानुसार प्रथम चरण के लिए मतदान समाप्ति से पूर्व की 48 घंटे की अवधि के दौरान 7 सितंबर को शाम 6 बजे से 9 सितंबर को शाम 6 बजे तक सूखा दिवस रहेगा। वहीं द्वितीय चरण के लिए 9 सितंबर को शाम 6 बजे से 11 सितंबर को शाम 6 बजे तक सूखा दिवस घोषित किया है। इसके अतिरिक्त 14 सितंबर को मतगणना दिवस के अवसर पर भी सूखा दिवस घोषित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *