Home » दुर्घटना » देशनोक में NH-62 पर भीषण हादसा: ट्रक और कार की भिड़ंत में महिला की मौत, पति सहित दो गंभीर घायल

देशनोक में NH-62 पर भीषण हादसा: ट्रक और कार की भिड़ंत में महिला की मौत, पति सहित दो गंभीर घायल

देशनोक में NH-62 पर भीषण हादसा

 अबतक इंडिया न्यूज 26 अगस्त देशनोक । नेशनल हाईवे 62 पर स्थित पुलिया के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि उनके पति सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा ट्रक और कार की आमने-सामने की तेज भिड़ंत के कारण हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाली महिला की पहचान बीकानेर के धोबी तलाई क्षेत्र निवासी परवीन बानो (50) के रूप में हुई है। दुर्घटना के वक्त कार में सवार उनके पति और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से सभी घायलों को तत्काल बीकानेर के पीबीएम अस्पताल स्थित ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। जहां घायलों का इलाज जारी है, वहीं मृतक महिला के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।

देशनोक थानाधिकारी (SHO) सुमन शेखावत ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात बाधित हुआ, जिसे पुलिस ने सुचारू करवाया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *