Home » राजस्थान » नगर निकाय चुनाव: छुट्टियों के कारण जाति व मूल निवास प्रमाण पत्र अटकने की आशंका, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

नगर निकाय चुनाव: छुट्टियों के कारण जाति व मूल निवास प्रमाण पत्र अटकने की आशंका, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

अबतक इंडिया न्यूज 26 अगस्त देशनोक । नगर निकाय चुनाव 2026 की नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से ठीक पहले अभ्यर्थियों के सामने जाति एवं मूल निवास प्रमाण पत्र बनवाने का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। आगामी दिनों में रक्षाबंधन व अन्य सरकारी छुट्टियों के कारण प्रशासनिक कार्यालय बंद रहने से आवेदन पेंडिंग रहने की आशंका जताई जा रही है।

इस संबंध में देशनोक नगर पालिका के पार्षद प्रतिनिधि व पूर्व भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण दान ने राजस्थान के मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जाति व मूल निवास प्रमाण पत्र प्राथमिकता के आधार पर और विशेष व्यवस्था कर जल्द जारी करवाने की मांग की है।

24 घंटे में डिजिटल हस्ताक्षर कर प्रमाण पत्र जारी करने की मांग

पत्र में बताया गया कि बीकानेर में निकाय चुनाव के नामांकन की अंतिम तिथि 31 अगस्त है और छुट्टियों के कारण अभ्यर्थियों के पास केवल 3-4 दिन का ही समय बचेगा। e-Mitra के जरिए किए गए सैकड़ों आवेदन बीकानेर तहसील में लंबित पड़े हैं। यदि समय रहते इनका निस्तारण नहीं हुआ तो कई प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल करने से वंचित रह जाएंगे।

  • जिला कलेक्टर, SDM, तहसीलदार बीकानेर और नायब तहसीलदार देशनोक को छुट्टियों के दिनों में भी विशेष व्यवस्था या काउंटर लगाकर लंबित प्रमाण पत्रों को 24 घंटे में डिजिटल हस्ताक्षर कर जारी करने के सख्त निर्देश दिए जाएं।
  • नामांकन प्रक्रिया की समाप्ति तक तहसील व उप-तहसील स्तर पर e-Mitra सत्यापन के लिए इमरजेंसी डेस्क क्रियाशील की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *