अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर 22 अगस्त । नगरपालिका देशनोक चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओं से आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं।
कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने बताया कि जो भी कार्यकर्ता देशनोक नगरपालिका चुनाव में पार्षद पद के लिए दावेदारी करना चाहते हैं, वे अपना आवेदन बीकानेर स्थित विधायक सेवा केंद्र (बरसलपुर हाउस) में जमा करवा सकते हैं।
आवेदन जमा करने की समय सीमा निर्धारित कर दी गई है। विधायक भाटी ने बताया कि सभी इच्छुक आवेदकों के आवेदन पत्र 23 अगस्त 2026 (रविवार) को दोपहर 3:00 बजे तक जमा किए जाएंगे। विधायक भाटी ने कहा कि संगठन के प्रति समर्पित, सक्रिय और जनसेवा की भावना से काम करने वाले कार्यकर्ताओं को इस चुनावी प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने सभी इच्छुक कार्यकर्ताओं से तय समय सीमा के भीतर अपना आवेदन प्रस्तुत करने का आह्वान किया है।











