अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 11 अगस्त । राजस्थान भाजपा किसान मोर्चा द्वारा नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित की गई हैं।

किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी द्वारा घोषित नवीन कार्यकारिणी में देशनोक के कैलाश दान चारण को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया हैं।चारण के मनोनयन पर स्थानीय भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की हैं।

चारण ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि किसान हितों के लिए वो सदैव तत्पर रहेंगे ।केंद्र व राज्य सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं का लाभ स्थानीय किसानों तक पहुंचाने का भरसक प्रयास करेंगे।











