Home » देश » CWG 2026 Day 10 Live: 3 गोल्ड, 3 सिल्वर और एक ब्रॉन्ज… 10वें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन जारी

CWG 2026 Day 10 Live: 3 गोल्ड, 3 सिल्वर और एक ब्रॉन्ज… 10वें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन जारी

अबतक इंडिया न्यूज 1 जुलाई । भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 10वां दिन बेहद अहम रहने वाला है. भारतीय दल अब तक 23 मेडल अपने नाम कर चुका है और आज इस संख्या में बड़ा इजाफा होने की पूरी उम्मीद है. पूरा फोकस बॉक्सिंग पर रहने वाला है, जहां भारत के 10 मुक्केबाज पहले ही कम से कम सिल्वर मेडल पक्का कर चुके हैं और अब सभी गोल्ड के लिए रिंग में उतरेंगे. बॉक्सिंग के अलावा एथलेटिक्स में भी भारत के पास कई मजबूत दावेदार हैं. पुरुष ट्रिपल जंप फाइनल में प्रवीण चित्रावेल और सेल्वा प्रभु से मेडल की उम्मीद होगी, जबकि प्रियंका गोस्वामी 10,000 मीटर रेस वॉक में चुनौती पेश करेंगी. पैरा शॉट पुट में सोमन राणा और शुभम जुयाल भी भारत की झोली में मेडल डालने के इरादे से उतरेंगे. वहीं, पोल वॉल्ट में देव कुमार मीणा और कुलदीप कुमार एक्शन में होंगे, जबकि गुलवीर सिंह 5000 मीटर दौड़ में कॉमनवेल्थ गेम्स का अपना दूसरा मेडल जीतने की कोशिश करेंगे. इसके अलावा जूडो, लॉन बाउल्स, साइक्लिंग और मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले में भी भारतीय खिलाड़ियों पर नजरें रहेंगी. कुल मिलाकर, भारत के लिए यह दिन कई मेडल्स और सुनहरी सफलताओं की उम्मीद लेकर आया है.

10वें दिन भारत का पूरा शेड्यूल
एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स
2:35 बजे – पुरुष शॉट पुट F57 फाइनल (मेडल मुकाबला) – सोमन राणा, शुभम जुयाल
2:40 बजे – पुरुष ट्रिपल जंप फाइनल (मेडल मुकाबला) – प्रवीण चित्रावेल, सेल्वा प्रभु तिरुमरन
2:50 बजे – पुरुष 1500 मीटर T54 फाइनल (मेडल मुकाबला) – रमेश शनमुगम
3:00 बजे – महिला 10,000 मीटर रेस वॉक फाइनल (मेडल मुकाबला) – प्रियंका, रवीना
11:35 बजे रात – पुरुष पोल वॉल्ट फाइनल (मेडल मुकाबला) – देव कुमार मीणा, कुलदीप कुमार
2 अगस्त, रात 12:15 बजे – पुरुष 5000 मीटर फाइनल (मेडल मुकाबला) – गुलवीर सिंह
2 अगस्त, रात 1:50 बजे – मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले फाइनल – विशाल टीके, राजेश रमेश, रशदीप कौर, अंसा बाबू, नीरू पाठक
लॉन बॉल्स
3:50 बजे – पुरुष पेयर्स ग्रुप मैच – भारत (नवनीत सिंह, दिनेश कुमार) बनाम इंग्लैंड
10:20 बजे रात – महिला सिंगल्स ग्रुप मैच – नयनमोनी सैकिया बनाम ब्रिजेट हर्सेलमैन (दक्षिण अफ्रीका)
11:45 बजे रात – पुरुष पेयर्स सेमीफाइनल – भारत (अगर क्वालिफाई करता है)
बॉक्सिंग (सभी फाइनल मुकाबले)
3:30 बजे – प्रीति पवार (54 किग्रा)
3:45 बजे – जैसमीन लांबोरिया (57 किग्रा)
4:15 बजे – जादुमणि सिंह (55 किग्रा)
9:00 बजे रात – साक्षी चौधरी (51 किग्रा)
9:15 बजे रात – प्रिया घंघास (60 किग्रा)
9:30 बजे रात – अरुंधति चौधरी (70 किग्रा)
9:45 बजे रात – लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा)
10:00 बजे रात – सचिन सिवाच (60 किग्रा)
10:15 बजे रात – अंकुश पंघाल (80 किग्रा)
10:30 बजे रात – नरेंद्र बरवाल (+90 किग्रा)
जूडो
3:30 बजे से – उन्नति शर्मा (-63 किग्रा) – राउंड ऑफ 16
करणजीत सिंह मान (-90 किग्रा) – राउंड ऑफ 16
हर्ष तोकस (-81 किग्रा) – क्वार्टर फाइनल
इनुंगनबी तकेल्लामबम (-70 किग्रा) – क्वार्टर फाइनल
8:30 बजे से – चारों खिलाड़ियों के मेडल मुकाबले (अगर क्वालिफाई करते हैं)
ट्रैक साइक्लिंग और पैरा ट्रैक साइक्लिंग
2:30 बजे – पुरुष स्प्रिंट क्वालिफाइंग – डेविड बेकहम एलकटोचूंगो, रोनाल्डो सिंह, रोजित सिंह
3:27 बजे – स्प्रिंट प्री-क्वार्टर फाइनल (क्वालिफाई करने पर)
4:03 बजे से – स्प्रिंट क्वार्टर फाइनल (क्वालिफाई करने पर)
4:19 बजे – पुरुष 10 किमी स्क्रैच रेस क्वालिफाइंग – दिनेश कुमार, हर्षवीर सिंह सेखों
7:38 बजे – स्प्रिंट सेमीफाइनल (क्वालिफाई करने पर)
10:02 बजे रात – स्प्रिंट फाइनल (क्वालिफाई करने पर)
10:50 बजे रात – पुरुष 10 किमी स्क्रैच रेस फाइनल (क्वालिफाई करने पर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *