Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » गायत्री परिवार बीकानेर ने पलाना की श्रीकृष्ण गौशाला में किया हवन-पूजन, सनातन परंपराओं पर दिया जोर

गायत्री परिवार बीकानेर ने पलाना की श्रीकृष्ण गौशाला में किया हवन-पूजन, सनातन परंपराओं पर दिया जोर

अबतक इंडिया न्यूज 26 जुलाई पलाना । गायत्री परिवार बीकानेर द्वारा  रविवार को पलाना स्थित श्रीकृष्ण गौशाला में ‘एक विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सनातन पद्धति एवं हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक शुक्ल एकादशी( देव उठनी ) से शुरू होकर देवशयनी एकादशी तक मांगलिक कार्य जैसे विवाह, गृह प्रवेश और भूमि पूजन इत्यादि आयोजित होते हैं। 25 जुलाई से चौमासा (चातुर्मास) शुरू होने के कारण अगले चार महीनों के लिए ये सभी शुभ व मांगलिक कार्य स्थगित हो गए हैं। अब इन चार महीनों में साधु-संतों व पंडितों के मंत्रोच्चार, भजन और कीर्तन की गूंज रहेगी। सावन में भोलेनाथ का गुणगान तथा भादवा व आसोज माह में धार्मिक मेलों का आयोजन शुरू होगा।
​कार्यक्रम में पंडित पवन ओझा ने सनातन संस्कृति का संदेश देते हुए कहा, “गौ सेवा, गायत्री साधना, संस्कार, स्वावलंबन और राष्ट्र निर्माण के जरिए समाज व संस्कृति का उत्थान करना ही सच्चा सनातन है। जिस स्थान पर गौ, गायत्री, गंगा और गोवर्धन की पूजा व सम्मान होता है, वहीं सनातन धर्म जीवंत रहता है।”
​समारोह के दौरान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पवित्र हवन किया और विधिवत गौ-पूजा संपन्न कराई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
​इस अवसर पर गौशाला अध्यक्ष पन्नाराम सियाग, परताराम चौधरी, रामलाल, रामेश्वर लाल, प्रभुराम, गौरीशंकर तथा वार्ड पंच केसरी चंद सहित अनेक ग्रामीण व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *