अबतक इंडिया न्यूज 26 जुलाई । आज रवि प्रदोष व्रत है, जो आषाढ़ और जुलाई का अंतिम प्रदोष व्रत है. इसके अलावा रविवार व्रत और सूर्य पूजा है. आज पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बना हुआ है, जिसमें किए गए कार्य सफल सिद्ध होते हैं. पंचांग के अनुसार, द्वादशी तिथि दोपहर 01 बजकर 57 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ।
ज्येष्ठा नक्षत्र प्रातः 07 बजकर 34 मिनट तक उपरांत मूल नक्षत्र का आरंभ। इन्द्र योग रात्रि 10 बजकर 05 मिनट तक उपरांत वैधृति योग का आरंभ। बालव करण दोपहर 01 बजकर 57 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चन्द्रमा प्रातः 07 बजकर 34 मिनट तक वृश्चिक राशि पर उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा।राहुकाल सायं 05 बजकर 30 मिनट से सायं 07 बजकर 00 मिनट तक।

मेष राशि: पैसों के मामले में स्थिर और मजबूत ऊर्जा बनी हुई है
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन आशा और उम्मीदों से भरा होगा। चाहें कितनी ही विषम परिस्थितियां क्यों न हों, आपका यह विश्वास कि सब ठीक हो जाएगा, सच में स्थितियों को बेहतर बना देगा। भाग्य का साथ मिलेगा। धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि रहेगी। पिछले कुछ दिनों की भावनात्मक तीव्रता के बाद आज सुकून महसूस होगा। किसी गुरू या बड़े से आज गहरी और जड़ों तक पहुंचने वाली बात करें। उच्च शिक्षा से जुड़ा कोई पुराना काम आज आगे बढ़ाएं। पैसों के मामले में स्थिर और मजबूत ऊर्जा बनी हुई है। हालांकि, तीर्थ यात्रा या कोई नई बड़ी शुरुआत आज भी टालें। शनि कल वक्री होंगे, पुराने जरूरी काम आज निपटाएं।
शुभ रंग: केसरिया | शुभ अंक: 9उपाय: माथे पर केसर का तिलक लगाएं और ‘ओम अंगारकाय नमः’ का 108 बार जप करें।
वृष राशि: बदलाव का दिन है, चीजों को सहजता से लें
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन छुपे मामलों और दस्तावेज के लिहाज से राहत और गहरी खोज का है। आज का दिन कुछ बदलाव लेकर आ रहा है, जो शायद आपको अच्छे न लगें, लेकिन फिर भी वो लंबे समय लाभ देंगे। पिछले कुछ दिनों की भावनात्मक गहराई के बाद आज राहत के पल मिलेंगे। बीमा, आयकर या कोई पुराना दस्तावेज जो लंबे समय से बोझ बना हुआ हो उसे आज व्यवस्थित करें। ससुराल पक्ष से कोई गहरी लेकिन राहत देने वाली बात हो सकती है। मंगलदेव व्यक्तित्व में एक स्थिर और मजबूत ऊर्जा दे रहे हैं। शनि कल वक्री होंगे, उससे पहले पुराने जरूरी काम आज निपटाएं।
शुभ रंग: क्रीम | शुभ अंक: 8उपाय: मां लक्ष्मी को सफेद फूल चढ़ाएं और ‘ओम शुक्राय नमः’ का जप करें।
मिथुन राशि: जीवनसाथी का साथ भाग्य चमका देगा
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन जीवनसाथी का साथ आपके भाग्य के रास्ते खोल देगा। आपके काम आसानी से बनेंगे। मुश्किल दौर में आपका पार्टनर आपकी ढाल बनकर खड़ा हो जाएगा। आज जीवनसाथी के साथ रिश्ते में एक ताजगी का एहसास होगा। वो आपको आशावादी बनाए रखेगा। साझेदारी के मामले में उन्नति मिलेगी। बुधदेव की मार्गी गति तेज होने से बातचीत में और स्पष्टता आ रही है। पैसों में शुभ स्थिति बनी हुई है। शनि कल वक्री होंगे, साझेदारी से जुड़े पुराने काम आज निपटाएं।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 7उपाय: बुधवार के दिन हरी मूंग दाल का दान करें और ‘ओम बुधाय नमः’ का 108 बार जप करें।
कर्क राशि : पुरानी दिनचर्या में सुधार का अच्छा समय
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सेहत पर ध्यान देने का है। अपनी पुरानी उबाऊ दिनचर्या को सही करें। ऊर्जा भरने वाली कोई अच्छी आदत को आज से जोड़ें। बड़ों का सम्मान करें, उसने वाद-विवाद करने से बचें। नौकरी के मामले में अच्छे अवसर की यदि तलाश कर रहे थे, तो वह आज पूरी हो सकती है। नौकरी में पुराने और बचे हुए काम को आज बुनियादी स्तर कर सही करने का प्रयास करें। व्यक्तित्व की गरिमा बनी रहेगी। लाभ में स्थिर वृद्धि जारी है। शनि कल वक्री होंगे, नौकरी के पुराने और लंबित काम आज निपटाएं।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 6उपाय: गुरुवार के दिन व्रत रखें, पीले वस्त्र पहनें और केसर का तिलक लगाएं।
सिंह राशि: संतान पक्ष से सुख मिलेगा
सिंह राशि वालों को आज संतान पक्ष से सुख मिल सकता है। बच्चों के साथ किसी धार्मिक विषय पर चर्चा हो सकती है। कोई नई चीज, हॉबी या स्किल सीखने के लिए आज का दिन बेहतर है। रचनात्मक काम में रुचि जागेगी। प्रेम प्रसंग में सफलता मिल सकती है। बच्चों के साथ आज कोई गहरी और जड़ों से जुड़ने वाली बात करें। रचनात्मक काम में भी आज एक नई राहत की ऊर्जा है। योगकारक मंगलदेव करियर में स्थिर वृद्धि दे रहे हैं। शुक्रदेव व्यक्तित्व को आकर्षण बनाए हुए हैं। अपने पहनावे पर विशेष ध्यान दें और इत्र या परफ्यूम का इस्तेमाल करें।
शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 5उपाय: सूर्यदेव को अर्घ्य दें और ‘ओम सूर्याय नमः’ का 108 बार जप करें।
कन्या राशि: घरेलू मामले में राहत मिलेगी
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन घर और परिवार के मामले में राहत और गहरी बात का है। पिछले कुछ दिनों से घर में जो तनावपूर्ण स्थिति बनी थी, जो भावनात्मक नकारात्मकता थी, वह दूर होगी और परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ेगा। मां के साथ किसी धार्मिक काम में जा सकते हैं या कोई तीर्थ यात्रा कर सकते हैं। वाहन का सुख मिलेगा। जमीन या संपत्ति के पुराने काम को आज आगे बढ़ाएं। जीवनसाथी के साथ धैर्य से काम लें। बुधदेव की मार्गी गति तेज होने से करियर में स्पष्टता आ रही है।शुभ रंग: बेज | शुभ अंक: 4उपाय: बुधवार के दिन ‘ओम बुधाय नमः’ का 108 बार जप करें और हरे रंग की चीज दान करें।
तुला राशि : भाई-बहन के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन भाई-बहनों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का है। बातचीत के मामले में आज आपको कोई मात नहीं दे सकेगा। आज का दिन आप किसी विषय पर गहरी खोज करने में बिता सकते हैं। पिछले कुछ दिनों की भावनात्मक तीव्रता के बाद भाई-बहन के साथ आज राहत महसूस करेंगे। उनका साथ मिलने से आपको अपने काम के पूरा होने की उम्मीद जागेगी। किसी पुरानी और गहरी बात को आज शुरू से सुलझाने की कोशिश करें। पड़ोसी से कोई राहत देने वाली बात हो सकती है। लग्नेश शुक्रदेव लाभ में एक आकर्षक और व्यावहारिक ऊर्जा दे रहे हैं।
शुभ रंग: आसमानी | शुभ अंक: 3उपाय: कन्याओं को सफेद मिठाई खिलाएं और घर में अगरबत्ती जलाकर महकता हुआ रखें।
वृश्चिक राशि: पैसों में राहत की खबर आ सकती है
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन धन की आवक वाला है। पैसों को लेकर चली आ रही चिंता दूर होगी। परिवार के मामले में राहत मिलेगी और गहरी खोज का है। पिछले कुछ दिनों की भावनात्मक गहराई के बाद आज आपको एक ताजगी का एहसास होगा। परिवार में भी आज एक सुकूनदेह और राहत भरी बातचीत होगी। घर में कोई पूजा-पाठ या धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने का मौका मिलेगा। आवाज में आज एक गहरी और असरदार ऊर्जा होगी। आंखों को थोड़ा आराम दें। शनि कल वक्री होंगे, पैसों से जुड़े पुराने काम आज निपटाएं।
शुभ रंग: गहरा लाल | शुभ अंक: 2उपाय: हनुमानजी को लाल फूल चढ़ाएं और ‘ओम हनुमते नमः’ का जप करें।
धनु राशि: आज आपका व्यक्तित्व दुनिया को दिखेगा
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन व्यक्तित्व को निखारने का है। आपके व्यक्तित्व से दुनिया प्रभावित होगी। आज आपको आत्ममंथन करना चाहिए और किसी विषय की गहरी खोज में समय देना चाहिए। चंद्रदेव आज आपकी राशि में आ गए हैं, जिससे आपमें आज कितनी भी विषम परिस्थिति को धैर्य से संभालने का हुनर मिल जाएगा। पिछले कुछ दिनों की भावनात्मक तीव्रता के बाद आज मन हल्का जीवनसाथी के साथ रिश्ते में एक राहत भरी ऊर्जा है। हालांकि, घर से जुड़ा कोई अचानक बड़ा बदलाव महसूस कर सकते हैं। शनि कल वक्री होंगे, पुराने काम आज निपटाएं।
शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 1उपाय: हल्दी के पानी से स्नान करें और ‘ओम बृं बृहस्पतये नमः’ का 108 बार जप करें।
मकर राशि: विरोधी परास्त होंगे, विदेश से लाभ मिलेगा
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन विदेश या दूर के किसी काम से लाभ पाने का है। आज आपके विरोधी मुंह की खाएंगे। पड़ोसी से विवाद हो सकता है। किसी के उकसाने पर प्रतिक्रिया देने की जगह एकांत में बैठकर किसी पुरानी और गहरी उलझन की जड़ तक जाएं, आज राहत जरूर मिलेगी। अस्पताल में जाना पड़ सकता है। कोर्ट-कचहरी के किसी पुराने मामले में राहत मिलेगी। लग्नेश शनिदेव कल वक्री होंगे, उनसे पहले आज पुराने जरूरी काम निपटाएं। दोस्तों से लाभ मिलेगा। मनोरंजन के लिए समय निकाल पाएंगे। नई लंबी यात्रा या बड़ा खर्च आज नहीं करें।
शुभ रंग: गहरा नीला | शुभ अंक: 12उपाय: शनिदेव को सरसों के तेल का दीपक जलाएं और ‘ओम शं शनिश्चराय नमः’ का जप करें।
कुंभ राशि: नए कपड़े या ज्वैलरी मिल सकती है
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन लाभ पाने का है। आपको नए कपड़े या ज्वैलरी आदि मिल सकती है। दोस्तों का साथ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। पिछले कुछ दिनों की भावनात्मक गहराई के बाद लाभ में आज एक ताजी राहत और आशावाद की ऊर्जा आई है। कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। इसके साथ ही यदि आप भविष्य में कोई चीज हासिल करना चाहते हैं, तो उसके लिए आज पहला कदम बढ़ाएं। जल्द ही सफलता मिलेगी। लग्नेश शनिदेव कल वक्री होंगे, उनसे पहले करियर के पुराने काम आज निपटाएं। गुरू का विलंबित शुभ साथ बना है।
शुभ रंग: जामुनी | शुभ अंक: 11उपाय: काले तिल पानी में डालकर स्नान करें और गरीबों को भोजन कराएं।
मीन राशि : बॉस से मिलेगी भरपूर मदद
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन करियर के मामले में राहत और गहरी खोज का है। पिछले कुछ दिनों की भावनात्मक तीव्रता के बाद करियर में आज एक ताजी राहत और आशावाद की ऊर्जा आई है। बॉस या किसी वरिष्ठ से आज भरपूर मदद मिलेगी। आज हर बात को बुनियादी स्तर तक जाकर सही करें। सरकारी काम में भी आज एक राहत भरी हलचल हो सकती है। पिता से कोई गहरी और उपयोगी सलाह मिल सकती है। लग्नेश बृहस्पतिदेव प्रेम और रचनात्मकता में एक राहत भरी और आशावादी ऊर्जा दे रहे हैं।
शुभ रंग: बैंगनी | शुभ अंक: 10उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और पीले वस्त्र पहनें।












