Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » पीबीएम सुधार आंदोलन: कांग्रेस ने गठित की 5 सदस्यीय कमेटी, लिखित समझौते की प्रगति रिपोर्ट पर रखेगी नज़र

पीबीएम सुधार आंदोलन: कांग्रेस ने गठित की 5 सदस्यीय कमेटी, लिखित समझौते की प्रगति रिपोर्ट पर रखेगी नज़र

अबतक इंडिया न्यूज 4 जुलाई बीकानेर । जिला कांग्रेस कमेटी (देहात), बीकानेर के जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, “पीबीएम सुधारो जनआंदोलन” के तहत अस्पताल प्रशासन से हुए समझौते को लागू करवाने के लिए एक पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है।
​गौरतलब है कि बीकानेर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित इस आंदोलन के तहत बीते 30 जून को एक विशाल जनसभा और कलेक्ट्री का घेराव किया गया था। इस दौरान जिला प्रशासन, अस्पताल प्रशासन के अधिकारियों और जिला कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल के बीच एक समझौता वार्ता हुई थी।
​10 सूत्रीय बिंदुओं पर मांगेगी प्रगति रिपोर्ट
​इस वार्ता के दौरान बनी लिखित सहमति के आधार पर ही अब जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से इस पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारियों से लगातार संपर्क में रहेगी और आंदोलन के दौरान तय हुए 10 सूत्रीय बिंदुओं की क्रियांविति (लागू होने की स्थिति) के विषय में प्रगति रिपोर्ट की जानकारी प्राप्त करेगी।
​कमेटी में शामिल सदस्य:
जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित इस विशेष समिति में निम्नलिखित नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है:
​मनीष पुरोहित (नटसा),सतु खाँ,​भंवर कूकणा,​श्रीकृष्ण गोदारा व ​ओमप्रकाश मेघवाल। 
​यह कमेटी जल्द ही अस्पताल प्रशासन से मुलाकात कर लिखित समझौते के तहत अब तक हुए कार्यों की समीक्षा करेगी, ताकि पीबीएम अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *