अबतक इंडिया न्यूज 1 जुलाई बीकानेर। बेटी के जन्म को सम्मान देने और उसके भविष्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में राज्य सरकार की लाडो प्रोत्साहन योजना ग्रामीण परिवारों के लिए नई उम्मीद बन रही है। ग्राम पंचायत भाडेरां में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान श्रीमती सुमित्रा पत्नी जयप्रकाश को पुत्री के जन्म पर लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत प्रोत्साहन राशि की पहली किस्त दी गई।

साथ ही योजना के तहत बालिका को मिलने वाली कुल 1 लाख 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि के लिए संकल्प पत्र भी सौंपा गया। इस अवसर पर परिवार ने बेटी के जन्म को गर्व और खुशियों का अवसर बताते हुए सरकार की इस पहल के प्रति आभार व्यक्त किया।
सुमित्रा ने कहा कि यह योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि बेटियों के प्रति समाज की सकारात्मक सोच को मजबूत करने का माध्यम है। योजना से बेटी की शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य को लेकर परिवार का आत्मविश्वास बढ़ा है तथा उसे बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की प्रेरणा मिली है।
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के संकल्प को मजबूत करती यह पहल समाज में बेटियों के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण है।











