अबतक इंडिया न्यूज 31 मई देशनोक । शनिवार शाम आई को तेज रेतीली आंधी ने देशनोक में तबाही मचाई।कहीं पेड़ गिरे तो कहीं छप्पर उड़ गए।सबसे बड़े नुकसान का खामियाजा विद्युत विभाग को झेलना पड़ा।देशनोक जेवीवीएनएल सहायक कार्यालय क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रो के कई जगह विद्युत पोल टूट गए तो कहीं केबल लाइन टूट गई।

विभाग के कनिष्ठ अभियंता जितेंद्र परिहार से मिली जानकारी के अनुसार देशनोक सिटी,आम्बासर,लालमदेसर,पलाना,बरसिंहसर गांवों में 13 से 14 विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हुए है।दूसरी ओर आम्बासर,गीगासर ,देशनोक सिटी में करीब 800 मीटर केबल टूट गई हैं।देशनोक सहित ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी गई हैं।कृषि कुओं की क्षतिग्रस्त विद्युत आपूर्ति सुचारू करने का कार्य प्रगति पर हैं।परिहार ने बताया कि आगामी 24 घंटे के अंदर कृषि कुओं की विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी जायेगी।










