Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » देशनोक जल भराव समस्या : पूर्व पार्षद लक्ष्मण दान के ज्ञापन का केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने लिया संज्ञान, केंद्रीय मंत्री ने यूडीएच मंत्री खर्रा को लिखा पत्र

देशनोक जल भराव समस्या : पूर्व पार्षद लक्ष्मण दान के ज्ञापन का केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने लिया संज्ञान, केंद्रीय मंत्री ने यूडीएच मंत्री खर्रा को लिखा पत्र

अबतक इंडिया न्यूज 30 मई देशनोक । देशनोक की प्रमुख सड़क पर लंबे समय से जारी जल भराव की समस्या को लेकर पूर्व पार्षद लक्ष्मण दान ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को ज्ञापन सौंपकर त्वरित समाधान की मांग की थी।जिसपर केंद्रीय मंत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए राजस्थान सरकार के यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा को पत्र लिखकर देशनोक की जल भराव की गंभीर समस्या का स्थायी समाधान हेतु आग्रह किया हैं।
     गौरतलब है कि पिछले चार वर्षों से स्थानीय निकाय के गत बोर्ड की ओछी मानसिकता व पालिका प्रशासन की घोर लापरवाही के कारण प्रमुख सड़क पर जल भराव की समस्या नासूर बन चुकी हैं।हालांकि पिछले दो वर्षों से स्थानीय निकाय स्तर पर समाधान हेतु प्रयास तो किए गए लेकिन निस्तारण नहीं हो पाया।क्षेत्रीय विधायक ने इस समस्या के स्थायी समाधान हेतु 87.50 लाख रुपए की बड़ी राशि विधायक निधि कोष से दी लेकिन विधायक निधि कोष से निर्मित नाला स्थानीय राजनीति की भेंट चढ़ गया।तत्कालीन कुछ स्थानीय वरिष्ठ भाजपा पार्षद गुटबाजी का सिरमौर बनकर अपने बैक स्क्रीन राजनीतिक आकाओं को खुश करने के लिए नाले का स्वरूप व गुणवत्ता बिगाड़ने में कोई कौर-कसर नहीं छोड़ी। इस निम्न स्तरीय षड्यंत्रकारी राजनीति के कारण जनधन का भी खुलकर अपव्यय हुआ। ये स्वार्थपुरक व मौकापरस्त राजनीतिक गतिविधियां मंद ही सही लेकिन अभी भी जारी हैं।स्थानीय सौहार्दपूर्ण राजनीति को कलंकित करने वाले इन जनप्रतिनिधियों की घटिया करतूतों का खामियाजा पूरी देशनोक की जनता को भुगतना पड़ रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *