अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर 26 मई । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को बीकानेर स्थित अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ की सांचू पोस्ट पर आयोजित प्रहरी सम्मेलन को संबोधित किया।
बीकानेर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित सांचू बॉर्डर आउटपोस्ट पर BSF के वीर जवानों से संवाद कर रहा हूँ। https://t.co/afD5cPSunn
— Amit Shah (@AmitShah) May 26, 2026
इसके बाद उन्होंने और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सीमा पर तैनात जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए देश की सुरक्षा में उनके योगदान की सराहना की और जवानों के साथ जलपान एवं संवाद भी किया।

इस अवसर पर अमित शाह ने सीमा चौकियों पर नवनिर्मित 14 महिला बैरकों का ई-लोकार्पण किया। इससे पहले उन्होंने सांचू माता मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। साथ ही, प्रहरी शस्त्र गैलरी का अवलोकन कर आधुनिक ड्रोन तकनीक की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुनराम मेघवाल सहित बीएसएफ के अधिकारी भी उपस्थित रहे।










