Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » पेट्रोल-डीजल ने फिर लगाई छलांग, आज ₹2.71 बढ़े दाम

पेट्रोल-डीजल ने फिर लगाई छलांग, आज ₹2.71 बढ़े दाम

अबतक इंडिया न्यूज 25 मई । पेट्रोल-डीजल ने आज फिर लगाई छलांग है. पेट्रोल आज  ₹2.61 बढ़े तो डीजल 2.71 रुपये महंगा हो गया है. अब तक  पेट्रोल के रेट  8 रुपये प्रति लीटर तक बढ चुके हैं. दिल्‍ली में अब डीजल 92.49 रुपये प्रति लीटर से 2.71 रूपये महंगा होकर 95.20 रुपये प्रति लीटर हो गया है. इसी तरह पेट्रोल की कीमत भी अब 2.61 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ 99.51 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 102.12 रुपये प्रति लीटर हो गई है.

राजस्थान में शहर के हिसाब से पेट्रोल के प्राइस
राजस्थान में पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अजमेर में पेट्रोल ₹112.56 प्रति लीटर हो गया है, जहां ₹2.71 की बढ़ोतरी दर्ज की गई. अलवर में कीमत ₹113.87 और बालोतरा में ₹113.79 पहुंच गई. बांसवाड़ा और बाड़मेर में पेट्रोल ₹114.15 प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि बारां में ₹112.68 और ब्यावर में ₹112.61 प्रति लीटर कीमत दर्ज हुई. भरतपुर में पेट्रोल ₹112.50 और भीलवाड़ा में ₹112.93 प्रति लीटर हो गया है. बीकानेर में कीमत ₹114.16, बूंदी में ₹112.78 और चित्तौड़गढ़ में ₹112.40 प्रति लीटर दर्ज की गई. चूरू में पेट्रोल ₹114.40, दौसा में ₹113.31 और डीग में ₹112.83 प्रति लीटर पहुंच गया है.

राजस्थान में शहर के हिसाब से डीजल के प्राइस
राजस्थान में डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अजमेर में डीजल ₹97.68 प्रति लीटर हो गया है, जहां ₹2.62 की बढ़ोतरी दर्ज की गई. अलवर में कीमत ₹98.84 और बालोतरा में ₹98.80 प्रति लीटर पहुंच गई. बांसवाड़ा में डीजल ₹99.30 और बारां में ₹97.78 प्रति लीटर बिक रहा है. बाड़मेर में कीमत ₹99.29, ब्यावर में ₹97.72 और भरतपुर में ₹97.60 प्रति लीटर दर्ज की गई. भीलवाड़ा में डीजल ₹98.02, बीकानेर में ₹99.30 और बूंदी में ₹97.87 प्रति लीटर हो गया है. चित्तौड़गढ़ में ₹97.54, चूरू में ₹99.52 और दौसा में ₹98.33 प्रति लीटर कीमत दर्ज हुई है. डीग में डीजल ₹97.90 प्रति लीटर पहुंच गया है.

सिर्फ सामान्य पेट्रोल-डीजल ही नहीं प्रीमियम ईंधनों के दाम भी उसी रफ्तार से बढ़े हैं. XP95 जो 106.63 रुपये प्रति लीटर था वह अब 109.24 रुपये हो गया. इसी तरह XG की कीमत 97.81 रुपये से बढ़कर 100.52 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है.
चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के रेट
तेल कंपनियों ने शनिवार, 23 मई को भी पेट्रोल और डीजल का रेट बढ़ाया था. तब पेट्रोल के दाम में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 91 पैसे लीटर की बढ़ोतरी की गई थी. इससे पहले भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दो बार बढ़ोतरी की गई थी. पहली बार 15 मई को पेट्रोल 3 रुपये महंगा हुआ था और फिर 19 मई को भी 90 पैसे प्रति लीटर दाम बढ़ाए गए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *