Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » सोमवार को बीकानेर में होगा वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026 का जिला स्तरीय शुभारंभ

सोमवार को बीकानेर में होगा वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026 का जिला स्तरीय शुभारंभ

अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर, 24 मई। “वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026” का जिला स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम सोमवार को प्रातः 11 बजे श्रीगंगानगर रोड स्थित दसवीं आरएसी बटालियन प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडे ने बताया कि जल संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान में जनभागीदारी को विशेष महत्व दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण, स्वच्छता, पौधारोपण तथा जल स्रोतों के संरक्षण से संबंधित विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में केंद्रीय कानून मंत्री  अर्जुन राम मेघवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री  सुमित गोदारा के अलावा जिले के विधायकगण, मुख्य सचिव वी श्रीनिवास, जिला प्रभारी सचिव  हेमन्त कुमार गेरा तथा जिला कलेक्टर  निशांत जैन सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं प्रबुद्धजन कार्यक्रम में भाग लेंगे।

अभियान के अंतर्गत जल स्त्रोतों की स्वच्छता, जन जागरूकता रैली, पौधारोपण एवं जल संरक्षण संबंधी संदेशों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया जाएगा। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर जल संरक्षण के इस जन अभियान से जुड़ने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider is trashed.