Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » ब्यूटी क्वीन ममता श्यामा रतनू ने देशनोक बालिका विद्यालय में भेंट की खेल सामग्री

ब्यूटी क्वीन ममता श्यामा रतनू ने देशनोक बालिका विद्यालय में भेंट की खेल सामग्री

अबतक इंडिया न्यूज 6 मई देशनोक । देशनोक राजकीय बालिका विद्यालय की पूर्व छात्रा ब्यूटी क्वीन ममता श्यामा रतनू ने बुधवार को विद्यालय में खेल सामग्री भेंट की ।प्रधानाचार्या श्रीमती संतोष बाछल ने बताया कि विद्यालय की पूर्व छात्रा ममता रतनू ने बालिकाओं की प्रतिभा व आवश्यकताओं को देखते हुए हॉकी स्टिक,बॉल ,बैडमिंटन रैकेट ,शटल कॉक,बैडमिंटन पिलर नेट व खेल सामग्री रखने के लिए बॉक्स भेंट किया।

बालिकाओं को संबोधित करते हुए ममता श्यामा रतनू ने बालिकाओं को अपनी रुचि के अनुसार अपने कैरियर के चयन कर उसमें सफल होने हेतु मेहनत करने का संकल्प करवाया । उन्होंने बताया कि सफलता ऐसे ही नहीं मिलती है उसके लिए अथक परिश्रम करना  होता  हैं।इस अवसर पर शिवनारायण गोयल,सवाई दान चारण ,प्रीति,मांगीलाल दैय्या ने विचार रखे।अंत मे विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमती संतोष बाछल ने सबका आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *