Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » बीकानेर डिस्ट्रिक्ट ताईक्वांडो चैम्पियनशिप सम्पन्न, वैदिक मार्शल आर्ट्स एकेडमी ने जीती विनर ट्राॅफी,46 गोल्ड मेडलिस्ट का हुआ स्टेट चैम्पियनशिप में चयन

बीकानेर डिस्ट्रिक्ट ताईक्वांडो चैम्पियनशिप सम्पन्न, वैदिक मार्शल आर्ट्स एकेडमी ने जीती विनर ट्राॅफी,46 गोल्ड मेडलिस्ट का हुआ स्टेट चैम्पियनशिप में चयन

अबतक इंडिया न्यूज 26 अप्रैल बीकानेर। बीकानेर डिस्ट्रिक्ट ताईक्वांडो चैम्पियनशिप रविवार को पुरानी गिन्नानी स्थित वैदिक मार्शल आर्ट मल्टीपरपज हाॅल में सम्पन्न हुई। आयोजन सचिव धनंजय सारस्वत ने बताया कि राजस्थान स्टेट ओलंपिक एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त राजस्थान ताईक्वांडो से संबद्ध बीकानेर ताइक्वांडो द्वारा पुरानी गिन्नानी स्थित वैदिक मार्शल आर्ट एकेडमी के मल्टीपरपज हाॅल में आयोजित की गई।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में वारियर मार्शल आर्ट्स एकेडमी, रविन्द्र नाथ स्पोर्ट्स एकेडमी, एशियन मार्शल आर्ट्स एकेडमी, प्राइड मार्शल आर्ट्स एकेडमी, सनराईज मार्शल आर्ट एकेडमी गंगाशहर, सार्दूल क्लब ताईक्वांडो एकेडमी बीकानेर, ओलंपिक मार्शल आर्ट एकेडमी तथा 15 से अधिक निजी व सरकारी स्कूल के विद्यार्थी खिलाड़ियों ने प्रतिभागिता निभाई। बीकानेर ताइक्वांडो डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी देवेन्द्र सारस्वत ने बताया कि मुख्य अतिथि बीकानेर जिला ओलंपिक संघ के जिला सचिव माणकचंद व्यास तथा समाजसेवी शिव कुमार भाटी द्वारा विजेता मेडलिस्ट खिलाड़ियों को मेडल एवं सर्टिफिकेट्स देकर सम्मानित किया गया।

32 गोल्ड, 01 सिल्वर व 01 ब्रोंज सहित कुल 34 मेडल्स जीतने पर ओवरऑल विनर ट्राॅफी वैदिक मार्शल आर्ट एकेडमी पुरानी गिन्नानी को दी गई वहीं ओवरऑल रनरअप ट्राॅफी 06 गोल्ड, एक सिल्वर व एक ब्रोंज सहित 08 मेडल जीतने पर वारियर मार्शल आर्ट्स एकेडमी बीकानेर को प्रदान की गई। पुरस्कार वितरण समारोह में अतिथियों द्वारा प्रतिभागी एकेडमी कोचेज, रेफरीज तथा ओफिशियल को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भगवान परशुराम के तेलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया। मुख्य अतिथि ओलंपिक जिला सचिव माणकचंद व्यास ने संबोधित करते हुए कहा कि मोबाइल युग में पेरेंट्स को सजगता से महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी तभी खिलाड़ी घर-घर से निकल सकेंगें। बीकानेर के ताईक्वांडो खिलाड़ियों ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में मेडल जीतकर बीकाणे का मान बढ़ाया हैं। बीकानेर ताइक्वांडो जिला सचिव देवेन्द्र सारस्वत ने बताया कि जिला स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में बीकानेर से 46 गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में हुआ है जो आगामी 15 से 17 मई तक जयपुर में आयोजित होगी। संदीप बरोड़, अंकित प्रजापत, चित्रा स्वामी, वाहिद कादरी, अक्षिता बिश्नोई, करण चौहान ने निर्णायकों की भूमिका निभाई। आयोजन सचिव धनंजय सारस्वत ने उपस्थित आगुंतकों का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *