Home » क्राइम » एरिया डोमिनेशन अभियान: देशनोक पुलिस ने दबोचे तीन इनामी बदमाश

एरिया डोमिनेशन अभियान: देशनोक पुलिस ने दबोचे तीन इनामी बदमाश

अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 22 अप्रैल । बुधवार को बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश, एसपी मृदुल कच्छावा ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनवारीलाल मीणा, नोखा वृत्ताधिकारी जरनैल सिंह के निकट सुपरविजन में देशनोक एसएचओ सुमन शेखावत के नेतृत्व में एएसआई हनुमंत सिंह मय देशनोक पुलिस टीम ने एक दिवसीय एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत तीन हत्या के प्रयास के आरोपी फरार इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया गया हैं।गिरफ्तार इनामी बदमाश प्रह्लाद राम पुत्र रामनारायण मेघवाल 54 वर्ष ,पुरबाराम उर्फ पुराराराम पुत्र रामनारायण मेघवाल 42 वर्ष व मोटाराम पुत्र स्व.बाबूलाल 22 वर्ष सभी निवासी बासी पर जघन्य अपराध हत्या के प्रयास जैसे गंभीर धाराओं में देशनोक थाने में मुकदमा दर्ज है।

क्या है प्रकरण

देशनोक थाने में दर्ज प्रकरण के जांच अधिकारी हनुमंत सिंह ने बताया कि 29 जनवरी को पारिवारिक रंजिश में सुभाष पुत्र कोजाराम निवासी बासी पर आरोपी बदमाशों ने जानलेवा हमला किया था।जानलेवा हमले सुभाष के दोनों पैर ,एक हाथ व सिर पर गंभीर चोटें आई थी।30 जनवरी को देशनोक थाने में दस लोगो के खिलाफ हत्या के प्रयास की आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था । जांच अधिकारी हनुमंत सिंह की टीम ने 19 फरवरी को नामजद आरोपी गोविंद,गिरधर व राकेश को गिरफ्तार कर जेल भेज चुके हैं।दो नाबालिगों को निरुद्ध किया गया।बुधवार को प्रह्लाद राम ,पुरबाराम व मोटाराम को गिरफ्तार किया गया हैं। गिरफ्तार तीनो आरोपी 2500-2500 रुपए के घोषित इनामी बदमाश हैं।अन्य आरोपियों की तलाश अभी जारी हैं।

इनकी रही विशेष भूमिका

जघन्य हत्या के प्रयास के इस अपराधिक प्रकरण में फरार इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी में देशनोक एसएचओ सुमन शेखावत ,जांच अधिकारी एएसआई हनुमंत सिंह,कांस्टेबल ताजाराम ,पद्मसिंह ,आशाराम व जितेंद्र की विशेष भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *