अबतक इंडिया न्यूज 22 अप्रैल देशनोक । देशनोक की राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को शाला प्रांगण में देशनोक निवासी एवम कोलकाता प्रवासी भामाशाह शान्तिलाल धाड़ेवा का सम्मान एवम धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमती संतोष बाछल ने बताया कि देशनोक के कई राजकीय विद्यालयों में इनके द्वारा सहयोग किया गया है।इस बार भी इन्होंने विद्यालय में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कैमरे ठीक करवाकर के खराब हार्ड डिस्क को बदलने हेतु आर्थिक सहयोग दिया।साथ ही विद्यालय में आवश्यक खेल सामग्री को देने के लिए भी कहा।इस अवसर पर भामाशाह प्रेरक प्रकाश स्वामी का भी सम्मान किया गया।विद्यालय विकास हेतु भामाशाह द्वारा जानकारी ली गई साथ मे आवश्यक सहयोग की भी बात कही क्योंकि वर्तमान में विद्यालय बहुत सारी सामग्री की आवश्यकता है।विद्यालय के उपप्रधानाचार्य शिवनारायण गोयल ने आभार प्रकट किया।इस अवसर पर सवाई सिंह चारण,देवेंद्र कुमार,पन्नालाल गहलोत,शारदा कुमारी,सुभाष पंवार आदि उपस्थित रहे।










