अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर 22 अप्रैल । श्रीकोलायत विधानसभ के अंतर्गत बीठनोक क्षेत्र में वर्षों से जर्जर हो चुकी राइजिंग मेन लाइन के कारण पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही थी। अब इस समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए बीठनोक आईपीएस से एच डब्ल्यू बीठनोक तक पुरानी एवं क्षतिग्रस्त राइजिंग मेन लाइन के स्थान पर नई पीवीसी-ओ पाइपलाइन बिछाने एवं जोड़ने के कार्य हेतु लगभग 98.98 लाख रुपए की योजना को आगे बढ़ाया गया है।

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री एवं विभागीय उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर क्षेत्र की पेयजल समस्या से अवगत कराया, साथ ही निरंतर संपर्क बनाकर इस कार्य की स्वीकृति सुनिश्चित करने के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
विधायक भाटी ने भरोसा दिलाया कि कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र प्रारंभ करवाकर निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र के नागरिकों को नियमित एवं सुचारू पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनहित के मुद्दों पर निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।










