Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » देशनोक पुलिस की बड़ी कामयाबी ,69 लाख रुपए की नगद खेप जब्त,दो आरोपी गिरफ्तार

देशनोक पुलिस की बड़ी कामयाबी ,69 लाख रुपए की नगद खेप जब्त,दो आरोपी गिरफ्तार

अबतक इंडिया न्यूज 14 अप्रैल देशनोक । आज मंगलवार को देशनोक पुलिस ने एसएचओ सुमन शेखावत के नेतृत्व में एक गाड़ी से 69 लाख रुपए नगद की बड़ी खेप पकड़कर बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया हैं।देशनोक एसएचओ सुमन शेखावत ने पूरे प्रकरण की जानकारी देते हुए बताया कि बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश व बीकानेर एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशानुसार सघन जांच अभियान चलाया गया।विशेष इनपुट के आधार पर भारतमाला 754A पर विशेष सघन जांच के दौरान कार संख्या RJ19CG9315 की जांच करने पर  69 लाख 20 हजार रुपए की राशि मिली जिसकी कोई परमिशन व वैध दस्तावेज नही मिले। कार सवार प्रकाश जाट 27 वर्ष व महेंद्र जाट 24 निवासी जोधपुर को गिरफ्तार कर संदिग्ध राशि पुलिस ने कब्जे में ले ली। देशनोक पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 106 में संदिग्ध राशि जब्त कर बिना वैध दस्तावेज राशि परिवहन के सम्बंध में दोनों आरोपियों से थाने में गहन पूछताछ की जा रही हैं।

इस बड़ी कार्यवाही में देशनोक थानाधिकारी सुमन शेखावत ,एएसआई चरण जीत सिंह,कांस्टेबल दिनेश,आशाराम व ड्राइवर कैलाश दान की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *