Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » राजस्थान भाजपा 12 अप्रैल से करेगी ‘नारी शक्ति वंदन अभियान’ का आगाज

राजस्थान भाजपा 12 अप्रैल से करेगी ‘नारी शक्ति वंदन अभियान’ का आगाज

अबतक इंडिया न्यूज जयपुर 11 अप्रैल । देश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी को लेकर बड़ा बदलाव होने जा रहा है. महिला आरक्षण संशोधन बिल संसद में पूरी तरह लागू होने से पहले ही बीजेपी ‘नारी शक्ति वंदन अभियान’ शुरू करने जा रही है. प्रदेश में 12 अप्रैल को एक साथ 7 संभाग और 25 लोकसभा क्षेत्रों में इस अभियान की शुरुआत होगी.

खास बात ये है कि इस अभियान को राजनीतिक मंच से हटाकर सामाजिक जागरूकता से जोड़ने की कोशिश की जा रही है, जहां कार्यक्रम होंगे लेकिन पार्टी का झंडा नहीं होगा, जहां संदेश होगा. लेकिन राजनीतिक पोस्टर नहीं होंगे ।

12 अप्रैल से ‘नारी शक्ति वंदन अभियान’ की शुरुआत
महिलाओं को सशक्त बनाने और राजनीति में उनकी भागीदारी बढ़ाने के मकसद से संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाया जा रहा है. इस बिल को लेकर बीजेपी जन जागरण अभियान शुरू करने जा रही है. प्रदेश बीजेपी 12 अप्रैल से ‘नारी शक्ति वंदन अभियान’ की शुरुआत करने जा रही है. इसके तहत प्रदेश में शहर, गांव-ढाणी तक महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की कवायद की जाएगी. राजस्थान में 12 अप्रैल को प्रदेश के 7 संभागों की 25 लोकसभा सीटों पर भाजपा महिला नेत्रियां एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी. इसके बाद 13 से 20 अप्रैल तक ये अभियान मंडल और बूथ स्तर तक पहुंचेगा, जहां महिलाओं से सीधे संवाद, जागरूकता कार्यक्रम और सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा दिया जाएगा.

अभियान की सबसे बड़ी खासियत
इस अभियान की सबसे बड़ी खासियत, इसका ‘नॉन-पॉलिटिकल’ स्वरूप है. अभियान के तहत कार्यक्रम होंगे लेकिन कहीं भी पार्टी का बैनर, पोस्टर, होर्डिंग या झंडा नहीं लगाया जाएगा. बीजेपी इसे ‘सामाजिक जागृति अभियान’ के तौर पर पेश कर रही है ताकि आम महिलाओं की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित की जा सके और ये सिर्फ एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि सामाजिक महिला आंदोलन के रूप में सामने आए. जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा को अभियान का संयोजक बनाया गया है. इसके साथ ही संभाग स्तर पर भी अभियान की संयोजक बनाई गई है.

महिला आरक्षण कानून-
दरअसल ये पूरा अभियान ‘नारी शक्ति वंदन’ यानी महिला आरक्षण कानून से जुड़ा हुआ है, जिसके तहत लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा. नए प्रस्ताव के मुताबिक, भविष्य में लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 तक की जा सकती है, जिसमें करीब 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी. ऐसे में बीजेपी इस अभियान के जरिए महिलाओं को उनके अधिकारों और अवसरों के बारे में जागरूक करने की कोशिश कर रही है.

अभियान की संयोजक और जयपुर सांसद ने साफ किया है कि अभियान के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इनमें कार्यक्रमों के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया जाएगा. इन कार्यक्रमों में महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों, एनजीओ और सामाजिक संगठनों की भागीदारी पर खास जोर रहेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देशनोक नगरपालिका चुनाव

‘विकास और सुशासन के लिए भाजपा को मिलेगा ऐतिहासिक जनादेश’: विधायक अंशुमान सिंह भाटी 11 सितंबर को देशनोक नगरपालिका चुनाव का मतदान; भाजपा ने वार्ड और बूथ स्तर पर कसी कमर कोलायत विधायक ने देशनोक के मतदाताओं से निर्भीक एवं शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की

देशनोक की जनता ने बदलाव की इबारत लिख दी है, भाजपा के पक्ष में बढ़ रहा जनविश्वास : भाटी, अंतिम चरण में भाजपा का सघन जनसंपर्क अभियान, घर-घर पहुंचकर मांगा जनादेश; विकास, सुशासन और जवाबदेह नगरपालिका का मुद्दा रहा केंद्र में