Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » बीकानेर सहित इन जिलों में एक बार फिर तूफानी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, अलर्ट जारी

बीकानेर सहित इन जिलों में एक बार फिर तूफानी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, अलर्ट जारी

अबतक इंडिया न्यूज 5 अप्रैल । राजस्थान में लगातार तेज बारिश, आंधी और ओले गिरने का दौर देखने को मिल रहा है. ऐसे में मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में भी कहीं-कहीं पर बादल गरजने के साथ तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है, जिसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग का कहना है कि जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में 6 अप्रैल को दोपहर बाद एक और नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य के कुछ भागों में दोबारा तेज आंधी-बारिश देखी जा सकती है.इसके बाद 7 अप्रैल को विक्षोभ का सबसे ज्यादा असर होने और जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन, आंधी और कहीं-कहीं ओलावृष्टि, तेज बारिश होने के आसार हैं.वहीं, 8 अप्रैल को उत्तरी और पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने और शेष अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

मौसम विभाग के मुताबिक, भरतपुर जिले और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग हिस्सों पर बादल गरजने के साथ हल्की बारिश, आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज हवा चलने की संभावना है, जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है

मौसम विभाग ने किसानों को सलाह देते हुए कहा है कि खुले आसमान में पककर तैयार फसलों, खासकर सरसों, गेहूं, चना और धान की फसलों को ओलावृष्टि से बचाने के लिए उचित प्रबंध करें.ध्यान रखें कि इस दौरान अनाज को ढककर रखें और सुरक्षित जगह पर भंडार करें ताकि फसल को नुकसान न पहुंचे. बता दें कि राजस्थान में इस वक्त रबी फसल की कटाई का समय है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *