Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » कुछ तो हमारी भी सुनो सरकार ! बिना अध्यापक के कैसे करे पढ़ाई ..? दो अदद टीचर तो दे दो….

कुछ तो हमारी भी सुनो सरकार ! बिना अध्यापक के कैसे करे पढ़ाई ..? दो अदद टीचर तो दे दो….

अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 1 अप्रैल । करणीधाम देशनोक स्थित पीएम श्री करणी राजकीय उमावि अपने गौरवशाली इतिहास व शत-प्रतिशत परीक्षा परिणामों के सुयश के कारण पूरे प्रदेश में एक अलग पहचान रखती हैं।स्टेट समय से यह विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर शिक्षा मानकों के साथ प्रगति पर हैं।शिक्षा के क्षेत्र में ही नहीं खेलकूद सहित अन्य गतिविधियों में भी विद्यालय का रिकॉर्ड बेहतर ही नही सर्वोत्तम रहा हैं।सरकारी सुविधाओं के साथ-साथ इस विद्यालय के विकास में स्थानीय भामाशाहों का भी अतुलनीय योगदान रहा हैं।

दुर्भाग्यवश पिछले दो सत्रों से इस विद्यालय में वाणिज्य संकाय में एक भी अध्यापक पदस्थापित नहीं हैं।पूर्व में जो दो अध्यापक थे उनकी पदोन्नति हो चुकी हैं।पदोन्नति के बाद दोनों ही अध्यापक अन्यत्र सेवाएं दे रहे हैं।कईबार लिखित व मौखिक मांग के बावजूद विभाग का उदासीन रवैया छात्रों के उज्ज्वल भविष्य पर ही नही विभाग की नीयत पर भी निशानियां सवाल खड़ा करता हैं।इन सबके बावजूद सीमित संसाधनों के बूते वाणिज्य संकाय का 12 वी बोर्ड परीक्षा परिणाम निरन्तर शत प्रतिशत रहा हैं।

कुछ तो हमारी भी सुनो सरकार !

शाला में वाणिज्य संकाय में अध्ययनरत छात्रों व उनके अभिभावकों का कहना हैं कि विद्यालय के वाणिज्य संकाय के स्वीकृत अध्यापक पद पर नियमित अध्यापक हो तो छात्र और भी उत्कृष्ट परिणाम दे सकते हैं।इस गौरवशाली विद्यालय के प्रति सरकार व विभाग के उदासीन रवैये के कारण छात्र ही नही अभिभावक भी चिंतित हैं।छात्रों व अभिभावकों ने सरकार से भावुक अपील की हैं कि हमारा कसूर क्या हैं..?क्या हमें शिक्षा का अधिकार नही हैं..? ऐसे गौरवशाली ऐतिहासिक विद्यालय के प्रति सरकार इतनी उदासीन व लापरवाह कैसे हो सकती हैं ..? कुछ तो हमारी भी सुनो सरकार..!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *