Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » देपावत परिवार ने गौशाला को भेंट किए ₹ 5.11लाख , गौशाला प्रबंधन ने जताया आभार

देपावत परिवार ने गौशाला को भेंट किए ₹ 5.11लाख , गौशाला प्रबंधन ने जताया आभार

अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 31 मार्च । मंगलवार को देशनोक निवासी समाजसेवी व गोसेवी करणी वंशज रामदयाल देपावत पुत्र  भूरदान देपवात परिवार द्वारा श्री करणी गौशाला देशनोक को पांच लाख 11 हजार रुपए का चेक भेंट किया गया।इससे पूर्व देपावत परिवार  लगभग तीन लाख रुपए पशु चारे हेतु भेंट कर चुके हैं। यह चेक रामदयाल देपावत परिवार की ओर से गौशाला अध्यक्ष हनुमान दान देपावत को भेंट किया गया।

गौशाला परिवार की ओर से गौशाला प्रबंधक मोहन दास स्वामी ने देपावत परिवार का हार्दिक आभार जताते हुए धन्यवाद पत्र सौंपा । इस अवसर पर एड.के डी देपावत, चण्डी दान,गोपाल मोहता,भंवर दान आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *