Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » देशनोक: 12 वीं बोर्ड कला वर्ग में चंचल-चित्रा जुड़वां बहनों ने राउमा बालिका विद्यालय का बजाया डंका

देशनोक: 12 वीं बोर्ड कला वर्ग में चंचल-चित्रा जुड़वां बहनों ने राउमा बालिका विद्यालय का बजाया डंका

अबतक इंडिया न्यूज 31 मार्च देशनोक । आज जारी 12 वीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में देशनोक सरकारी बालिका विद्यालय की छात्राएं चंचल-चित्रा जुड़वां बहनों ने अपने विद्यालय व परिवार का नाम रोशन किया हैं। राउमाबावि देशनोक की प्रधानाचार्या श्रीमती संतोष बाछल ने बताया कला वर्ग में चंचल शर्मा ने 90.60% के साथ कस्बे में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।जबकि उसकी जुड़वां बहन चित्रा शर्मा ने 87.20% के साथ शाला में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।दोनों जुड़वां बहनें गजानंद शर्मा की पुत्रियां हैं ।आरती मेघवाल ने 86% अंको के साथ शाला में तृतीय स्थान प्राप्त किया हैं। कला वर्ग में शाला परीक्षा परिणाम 97.6% रहा।विज्ञान व वाणिज्य वर्ग में शाला ने शत प्रतिशत परिणाम के साथ अपना सुयश कायम रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *