अबतक इंडिया न्यूज 31 मार्च । राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने उदयपुर कलेक्टरेट से वर्चुअली जुड़कर आज औपचारिक रूप से रिजल्ट जारी किया.
कुल अभ्यर्थी और स्ट्रीम-wise परिणाम
इस वर्ष कुल 9.50 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी. बोर्ड ने कला, वाणिज्य और विज्ञान तीनों संकायों का परिणाम एक साथ घोषित किया है.
पास प्रतिशतविज्ञान संकाय: 97.52%
वाणिज्य संकाय: 98.64%
कला संकाय: 97.54%
वाणिज्य संकाय ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है.
लड़कियों ने फिर मारी बाजीलड़कियों ने इस बार भी लड़कों को पीछे छोड़ दिया है. सभी संकायों में लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से अधिक रहा.शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने छात्रों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह उनके कठिन परिश्रम का फल है. रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है.
रिजल्ट कैसे चेक करें?
आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं
होमपेज पर ‘Senior Secondary Result 2026’ या ‘RBSE 12th Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें
अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी डिटेल्स भरें
सबमिट बटन दबाते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा










