Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » देशनोक की रोही में पुलिस ने दबोचा शराब तस्कर, आबकारी एक्ट में मामला दर्ज

देशनोक की रोही में पुलिस ने दबोचा शराब तस्कर, आबकारी एक्ट में मामला दर्ज

अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 30 मार्च । 29 मार्च की रात्रि को जरिए मुखबीर देशनोक पुलिस को मिली सूचना पर देशनोक थाने के एएसआई जयकिसन ने मय जाप्ता मौके पहुंचकर शराब बेच रहे एक आदमी को दबोच कर 51 देशी शराब के पव्वे जब्त कर गिरफ्तार किया।गिरफ्तार देवीलाल पुत्र पुरबाराम मेघवाल निवासी पलाना के पास जब्त शराब से सम्बंधित कोई वैध लाइसेंस नहीं मिला।देशनोक पुलिस ने आबकारी एक्ट में मामला दर्ज कर जांच एएसआई चरण जीत सिंह को सौंपी हैं।राष्ट्रीय राजमार्ग 62 स्थित करणीमाता ओरण परिक्रमा के उत्तर-पूर्व की ओर कच्चे मार्ग पर इस अवैध शराब विक्रेता के खिलाफ कार्यवाही को अंजाम दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *