अबतक इंडिया न्यूज 29 मार्च देशनोक । राजस्थान हाई कोर्ट कार्यवाहक चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा ने रविवार को देशनोक पहुंचकर मां करणी के दर्शन किए।जस्टिस शर्मा ने विशेष पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।मंदिर प्रन्यास की ओर से प्रन्यास उपाध्यक्ष सीता दान ,एड.के डी देपावत,भंवर दान व एड.बजरंग छिम्पा ने जस्टिस शर्मा का स्वागत किया।प्रन्यास की ओर से पारंपरिक मां करणी की तस्वीर व साहित्य के साथ साफा व शॉल भेंट की गई।

इस अवसर पर एड.के डी देपावत व एड.बजरंग छिम्पा द्वारा आमजन के लिए शुलभ व सहज न्याय हेतु देशनोक के लिए ग्राम न्यायालय की मांग रखी गई।जिसपर जस्टिस शर्मा ने सकारात्मक आश्वासन दिया ।










