Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » बरसिंहसर थर्मल पावर प्लांट में आपदा प्रबंधन ड्रिल का आयोजन

बरसिंहसर थर्मल पावर प्लांट में आपदा प्रबंधन ड्रिल का आयोजन

अबतक इंडिया न्यूज पलाना 29 मार्च । बरसिंहसर ताप विद्युत संयंत्र में वार्षिक आपदा प्रबंधन का आयोजन किया गया जिसमें निर्माणाधीन भवन के गिरने के संदर्भ में आपदा ड्रिल  सभी हितधारकों के साथ एवं म्यूचुअल एंड पार्टनर के साथ की गई।
आपदा प्रबंधन ड्रिल में राज्य आपदा विमोचन दल,रेलवे सुरक्षा बल,नगर निगम बीकानेर, अग्निशमन दल, नागरिक सुरक्षा दल, कारखाना एवं बॉयलर विभाग,इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, गुड़ा थर्मल पावर प्लांट,केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल,एनएलसी इंडिया की अग्निशमन एवं सुरक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।


इस अवसर पर फैक्ट्री प्रबंधक मोहना सुंदरम,वरिष्ठ निरीक्षक कारखाना एवं बॉयलर सृष्टि गुप्ता,इंडियन ऑयल से अपराजिता मीणा,गुड़ा थर्मल पावर प्लांट के सुरक्षा अधिकारी श्री संजय, अग्निशमन मुख्य प्रबंधक आशुतोष शर्मा,सुरक्षा अधिकारी बी बाला ,बृजेश मीणा आदि उपस्थित रहे।
सभी विभागों से आए अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आते ही अपना अपना काम काटना,तोड़ना, मलबा हटाना आदि शुरू किया और भवन में दबे हुए लोगों को बचा कर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *